जौनपुर धारा, जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के जलालपुर कस्बे में गुरुवार की सुबह गृह कलह के चलते एक 24वर्षीय महिला की विषाक्त पदार्थ पीने से उसकी मौत हो गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार रिंकी देवी उम्र 24वर्ष पत्नी रिंकू मोदनवाल की गृह कलह के चलते शौचालय साफ करने वाला हार्पिक पी लिया था। जिससे उसकी मौत हो गयी। बताया जाता है कि िंरकू मोदनवाल की पराऊगंज बाजार में मिष्ठान भण्डार की दुकान है। घटना के समय मृतका का पति रिंकू मोदनवाल तथा उसका स्वसुर कन्हैया लाल मोदनवाल अपनी दुकान पर थे। घटना की जानकारी होने पर वे लोग आए और मृतका के मायके नेढ़िया बाजार में सूचना दिये। सूचना पाकर मायके वाले आए और जहर पिलाकर मार डालने की बात करते हुए हंगामा करते हुए घटना की सूचना स्थानीय थाने पर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज कर विधिक कार्रवाई में जुट गई है। मृतका एक चार वर्षीय पुत्री की माँ थी।
― Advertisement ―
ससुराल आए युवक की संदिग्ध मौत से सनसनी
सरायख्वाजा थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस जांच में जुटीसरायख्वाजा (जौनपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के जमुनीपुर गांव में बुधवार सुबह एक युवक की मौत का...
गृह कलह के चलते महिला की मौत



