Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरगीत रूप नमन समारोह में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन आयोजित

गीत रूप नमन समारोह में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन आयोजित

जौनपुर। कालजयी रचनाकार व वरिष्ठ पत्रकार पं.रूपनारायण त्रिपाठी की 36वीं पुण्य स्मृति के अवसर पर ‘गीत रूप नमन समारोह-2026Ó के तहत अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम उत्तर प्रदेश भाषा संस्थान लखनऊ एवं रूप सेवा संस्थान जौनपुर के संयुक्त तत्वावधान में जगत नारायण इंटर कॉलेज, जगतगंज परिसर में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत मानस कुंभ से हुई, जिसमें मानस मर्मज्ञ डॉ.आर.पी. ओझा ने श्रीरामचरितमानस पर व्याख्यान देते हुए स्व.त्रिपाठी के मुक्तकों का उल्लेख किया। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चन्द्र सिंह ने कहा कि जौनपुर का सौभाग्य है कि पं.रूपनारायण त्रिपाठी जैसी विभूति इस धरती पर जन्मी। उनकी रचनाओं में भारतीय संस्कृति और सनातन मूल्यों की झलक मिलती है। कवि सम्मेलन में देश के विभिन्न शहरों से आए कवियों ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। डॉ.श्लेष गौतम, विनम्रसेन सिंह, अतुल वाजपेयी, प्रियांशु गजेन्द्र, डॉ.सुशील साहिल, सभाजीत द्विवेदी और डॉ.बुद्धिनाथ मिश्र ने काव्य पाठ कर खूब तालियां बटोरीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व कुलपति प्रो.राममोहन पाठक ने की तथा संचालन डॉ.श्लेष गौतम ने किया। इस दौरान अतिथि कवियों को स्मृतिचिन्ह व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जनपद के अनेक शिक्षाविद, साहित्यकार व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।