- बी फोर यू प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही इस महिला प्रधान भोजपुरी फ़िल्म
जौनपुर धारा, जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के चौकीधरसन गांव में भोजपुरी फिल्म ‘बड़की दीदी’ की शूटिंग शुरू हो गयी है। बुधवार को पूरे धार्मिक विधि-विधान से फ़िल्म का मुहूर्त हुआ। इस दौरान फ़िल्म के प्रोड्यूसर नीलाभ तिवारी, अंजनी तिवारी व डायरेक्टर संजीव भोरपे ने गणेश पूजा कर नारियल फोड़कर मुहूर्त कर फ़िल्म की शूटिंग शुरू की। प्रोड्यूसर नीलाभ तिवारी ने बताया कि इस फ़िल्म में भोजपुरी फिल्मों की एक्ट्रेस अंजना सिंह व बेहतरीन रोल में प्रेम सिंह, विनोद मिश्रा के साथ-साथ कई एक्टर एक्ट्रेस काम कर रहे हैं। डायरेक्टर संजीव भोरपे ने बताया कि यह एक बेहद साफ सुथरी और परिवार के साथ बैठकर देखने वाली फिल्म बनेगा। जिसकी पूरी शूटिंग चौकीधरसन गांव में होगी। इस दौरान शुटिंग की सेट पर फ़िल्म के प्रड्यूसर नीलाभ तिवारी, अंजनी तिवारी, डायरेक्टर संजीव भोरपे, एक्ट्रेस अंजना सिंह, सत्येंद्र सिंह, भास्कर तिवारी, हृदय यादव, कैमरामेन विजय मंडल यूनिट से शूटिंग देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ी रही।



