― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरगांव की समस्या गांव में समाधान

गांव की समस्या गांव में समाधान

  • विकासखण्ड करंजाकला के बीआरसी में चौपाल का आयोजन

जौनपुर धारा, करंजाकला। विकासखण्ड करंजाकला डाल्हनपुर बीआरसी में गांव की समस्या गांव में समाधान का कार्यक्रम के आयोजन में प्रदेश के उद्दान एवं कृषि विपणन कृषि निर्यात, आयात राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह दिनेश प्रताप सिंह, राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव एवं  जिलाधिकारी अनुज झा को ब्लाक प्रमुख प्रति निधि सुनील यादव मम्मन ने पुष्प कुछ देकर स्वागत किया। प्रदेश के उद्दान एवं कृषि विपणन कृषि निर्यात, आयात राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह दिनेश प्रताप सिंह, समाजवादी पार्टी पर निशान साधते हुए कहा कि इसके पहले सरकार में कोई मंत्री विधायक सांसद दिखाई नहीं देते थे। लेकिन प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री आदित्य योगी नाथ के आदेश पर सरकार द्वारा जनता को जो सुविधा दी जा रही है। वह जनता तक पहुंच रही है। इसीलिए गांव की समस्या गांव में समाधान चौपाल का कार्यक्रम हर गांव में किया जा रहा है। जिससे जनता की समस्याएं का समाधान किया जाय।

उन्होंने सरकार की योजनाओं को गिनाते हुए कहा कि 16 से 18 घंटे बिजली मिल रही हैं। भारत सरकार द्वारा आज गांव में जल जीवन मिशन के तहत हैण्डमार्का पम्प बन्द करके हर गांव में पानी टंकी बनवाकर हर घर शुद्ध पानी पहुंचाया जा रहा है। जिससे  पचास प्रतिशत बिमारी नही होगी। पीएम किसान सम्मन निधि में 314 लोगों को मिल रहा है। सिद्धिकपुर के किसान दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि छुट्टा जानवर से फसल बर्बाद हो रही है और रोड पर आए दिन एक्सीडेंट होता रहता है। ग्राम प्रधान ने अपने गांव डाल्हनपुर में 62 लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना में दिया गया। जिसमे 6 निर्माणधीन बजट के अभाव में पूरा नहीं हुआ। राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा गरीब असहाय लोगों को पहले पैसा के अभाव में  इलाज नहीं हो पा रहा था। ऐसे में सरकार एक नई योजना बनाई जिसमें आयुष्मान कार्ड के तहत गरीब ऐसा है। लोगों को पांच लाख रुपए तक का निशुल्क इलाज हो सके। इस अवसर पर बेसिक शिक्षा अधिकारी गोरखनाथ पटेल, सीएमओ खण्ड शिक्षा अधिकारी श्रवण कुमार, भाजपा मण्डल अध्यक्ष राजकिशोर पाल, सांख्यिकी अधिकारी सुरेंद्र यादव, ऑडियो पंचायत रमेश यादव मण्डल, महामंत्री दीपक सिंह, प्रशांत, नीतू साहू, नागेंद्र यादव, रमेश चंद्र यादव,  उमाशंकर यादव सहित आदि लोग मौजूद रहे।

Share Now...