Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर महोत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की धूम

युवाओं व दिव्यांगजनों को मिली नई ताकतजौनपुर। ऐतिहासिक शाही किला में आयोजित जौनपुर महोत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों, सम्मान समारोह और जनकल्याणकारी योजनाओं...
Homeअपना जौनपुरगांव की समस्या और समाधान के तहत दो गांव में लगाई गई...

गांव की समस्या और समाधान के तहत दो गांव में लगाई गई चौपाल

  • बीडीओ ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

जौनपुर धारा, जौनपुर। धमार्पुर ब्लाक अंतर्गत तरसंड एवं सम्मोपुर कला गांव में गांव की समस्या गांव में समाधान के अंतर्गत ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान चौपाल में पहुंचे बीडीओ के समक्ष तरसंड गांव के लगभग 12 ग्रामीणों ने शौचालय एवं आवास की मांग की जिस पर वीडिओ ने आनलाइन आवेदन करवाने के लिए कहा तथा बताया की पात्रता जांच के बाद सरकार के हर महत्वपूर्ण योजना का लाभ पात्र लोगों को दिया जाएगा। सम्मोपुर कला गांव में ग्रामीणों ने गांव में नाली खड़ंजा बनवाने की मांग की जिस पर बीडीओ ने बताया जल्द ही उनकी समस्या का समाधान किया जाएगा। इस दौरान सेक्रेटरी अरविंद यादव, धर्मेंद्र राय, ग्राम प्रधान उषा सिंह, जयप्रकाश सिंह, दीपक सिंह, लाल बहादुर यादव, राम आजाद, ज्ञानेश्वर मिश्र आदि मौजूद रहे।

Share Now...