Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरगरीबों के घरों पर बुलडोजर चलाना कायरता : मुन्ना

गरीबों के घरों पर बुलडोजर चलाना कायरता : मुन्ना

  • आप ने आयोजित किया बुलडोजर आहुति यज्ञ

जौनपुर धारा, जौनपुर। आम आदमी पार्टी द्वारा रविवार को बुलडोजर आहुति यज्ञ का कार्यक्रम विसर्जन घाट सद्भावना पुल के नीचे दोपहर लगभग 12 बजे आयोजित किया। इस मौके पर बौद्ध प्रांत प्रभारी डॉ. अनुराग मिश्रा ने कहा कि लगातार हो रहे गरीबों और मजदूरों के ऊपर मुख्य्मंत्री आदित्यनाथ योगी का बुलडोजर अत्याचार कर रहा है और अडानी के महाघोटाले के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। इसके खिलाफ आम आदमी पार्टी आवाज उठा रही है इसलिए पूरे उत्तर प्रदेश में पार्टी द्वारा बुलडोजर आहुति यज्ञ का कार्यक्रम रखा गया है। जिला अध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह मुन्ना ने कानपुर में ब्राह्मण परिवार के साथ हुई घटना की निंदा करते हुए कहा कि जनपद में जहां कहीं भी अगर अलग तरीके से गरीबों के घरों पर बुलडोजर चलाया जाएगा तो आम आदमी पार्टी इसका पूरी तरह विरोध करेगी और किसी भी हाल में गलत तरीके से गरीबों की जमीनों पर कब्जा या बुलडोजर चलाने नहीं दिया जाएगा। महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष अनीता मिश्रा ने कहा कि यह बहुत ही गलत बात है कि बुलडोजर सिर्फ गरीबों के घरों पर चलाया जा रहा है किसी उन भाजपा के नेता जो गलत कार्य कर रहे हैं उनके घरों पर बुलडोजर नहीं जाता है। व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव एचएन तिवारी ने कहा कि आज के बुलडोजर यज्ञ आहुति कार्यक्रम से हम यह संदेश दे रहे हैं कि गलत तरह से जो बुलडोजर चलाया जा रहा है उस पर रोक लगाई जाए। कार्यक्रम में काशी प्रांत वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामरतन विश्वकर्मा, जिला उपाध्यक्ष अमरनाथ यादव, जिला सचिव डॉ. अमित श्रीवास्तव, जिला कोषाध्यक्ष डॉ. दिवाकर मौर्य, जिला मीडिया प्रभारी अतुल तिवारी, जिला महासचिव महिला प्रकोष्ठ पूजा सिंह, मोहम्मद इस्लाम, अनुराधा श्रीवास्तव, इसरावती विंद इत्यादि लोग मौजूद रहे। उक्त कार्यक्रम की सूचना आम आदमी पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी अतुल कुमार तिवारी ने दिया।