जौनपुर धारा, जौनपुर। करंजाकला क्षेत्र के सादीपट्टी गांव में गरीब, जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किया गया और ठंड व कोरोना के नये वैरिएन्ट से बचाव की जानकारी भी दी गई। कंबल वितरण समारोह की मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कलावती यादव ने कहाकि असहाय जरूरतमंदों की सेवा करना जीवन का सबसे बड़ा धर्म होता है। इसमें लोगों को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। वरिष्ठ सपा नेता डॉ. जीतेंद्र कुमार यादव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के नवयुवकों द्वारा जो सेवा करने की बीड़ा उठाया गया है वह सराहनीय है और ग्रामीण क्षेत्रों को चिह्नित कर जरूरतमंदों को समय-समय पर मदद की जा रही है। यह जीवन का सबसे बड़ा पुण्य का काम है। विशिष्ट अतिथि अखिल भारतीय यादव महासभा के वरिष्ठ संरक्षक राजदेव यादव, जिला अध्यक्ष लालजी यादव, जिला महामंत्री डॉ. राजपति यादव, बृजभूषण, माया शंकर, शिवसहाय ने ठंड के बारे मे जानकारी देते हुए कहा कि करोना कॉल के बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। इससे भी बचने के लिए लोग अपनी जिम्मेदारी को समझे और सतर्कता बरतें। इस अवसर पर अतिथियों ने पांच दर्जन जरूरतमंद महिलाओं पुरुषों को कंबल वितरित कर लिया जिसमे श्री रामदुलार चैरिटेबल ट्रस्ट सादीपट्टी एवं शिवबरन शिक्षण संस्थान की ओर से सहयोग दिया गया। इस अवसर पर घनश्याम सिंह, रामजीत यादव, सुरेंद्र सिंह, प्रधान राजकुमार सोनकर, दारा सिंह चौहान, फते बहादुर यादव, जंग बहादुर, कमलेश यादव, जितेंद्र यादव, पिंकी यादव, सौरभ, आयुष, मधुकर मौजूद रहे। संचालन राजेश कुमार यादव ने किया।
― Advertisement ―
E-Paper 10-06-2026
Jaunpur Dhara E-Paper brings the latest news, breaking updates, politics, education, crime, business, sports and local coverage from Jaunpur in digital format.
गरीबों की मदद करना जीवन का सबसे बड़ा धर्म : कलावती

Previous article

