Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरगबन के आरोप मे बैंक प्रबंधक व क्रेडिट मैनेजर गिरफ्तार

गबन के आरोप मे बैंक प्रबंधक व क्रेडिट मैनेजर गिरफ्तार

जौनपुर धारा,मछलीशहर। कोतवाली क्षेत्र नगर के मीरपुर तिराहे पर संचालित इंडस इंड बैंक में कार्यरत बैंक के शाखा प्रबंधक व क्रेडिट मैनेजर को पुलिस ने रविवार को 17लाख 32हजार गबन करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। बैंक के यूनिट मैनेजर श्याम बिहारी ने पुलिस को लिखित तहरीर में बताया कि15मई को उक्त बैंक की शाखा का निरीक्षण किया गया तो बैंक में कार्यरत क्रेडिट मैनेजर जयप्रकाश यादव और शाखा प्रबन्धक राहुल कुमार सिंह ने दोपहर तक बैंक लाकर में रखे कैश को खोलने में आनाकानी करते रहे। डेढ़ बजे सख्ती बरतने पर लाकर खोला तो उसमें 73881रुपया ही मिला। जबकि 14मई को 15 लाख 97 हजार 246 रुपए कैश वसूली करने की पोस्टिंग की गई थी। 2लाख 08 हजार 707रुपए महिलाओं से लोन की किश्त वसूलने की बात सामने आई। बैंक की शाखा में उक्त धनराशि उपलब्ध नहीं होने और कैश का हिसाब सही न मिलने के बाद यूनिट मैनेजर श्याम बिहारी ने मछलीशहर कोतवाली में उक्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें कार्यवाही करते हुए पुलिस ने गबन करने के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया है।