Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसत्संग में दहेज रहित विवाह संपन्न

सत्संग में दहेज रहित विवाह संपन्न

जौनपुर धारा,जौनपुर। अब सच होगा सपना दहेज मुक्त होगा भारत अपना के उद्देश्य से जौनपुर के एक पैलेस में विशाल सत्संग का आयोजन एलईडी के माध्यम से संत रामपाल महाराज के शिष्यो द्वारा किया गया। जिसमें एक जोडी का विवाह सकुशल संपन्न हुआ। जो वर्तमान समय के परिवेश में समाज के लिए  आईना है। एक ऐसा अनोखा विवाह जिसमें ना बैन्डबाजा, ना बाराती और ना डीजे, ना नाच गाने का कोई सिस्टम रहा, तथा बिना तामझाम और आडम्बर  व चमक-दमक व दहेज रहित शादी मात्र 17मिनट में बह्मांड के सभी प्रकार के देवी-देवता श्रृसिमुनियो का आहवान के साथ गुरुवाणी के माध्यम  से हुआ। यह विवाह जिला जौनपुर के प्रवेशदास पुत्र जगदम्बा प्रसाद गांव सुरहुरपुर तहसील सदर व  जिला बरेली के प्रीति मिश्रा पुत्री जितेंद्र प्रसाद के साथ हुआ। जिन्होने समाज को नई दिशा प्रदान किया। इस अवसर पर जिला सेवादार रामजी दास, राजेश दास, सुरेश दास, यशवंत दास, लालमनि दास, राजेन्द्र दास, रामअधार दास, राजकुमार दास सहित अन्य अपस्थित रहें।