Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरगणेशोत्सव में भजन संध्या का हुआ आयोजन

गणेशोत्सव में भजन संध्या का हुआ आयोजन

जौनपुर धारा, महराजगंज। क्षेत्र के फत्तूपुर में पूर्व प्रधान विनोद सिंह के आवास पर चल रहे गणेशोत्सव में भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें पहुँचे भजन गायक प्रियम मिश्रा ने अपने भजनों पर सबको झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ अखिल  व्यापार मण्डल अध्यक्ष प्रमोद सिंह ने भजन गायक को अंग वस्त्रम देकर सम्मानित किया। गणेश वंदना से भजन की शुरुआत हुई घर मे पधारो गजानन महाराज, श्री गणेशाय देवा, मैंने तुझको मान लिया है यह जीवन तेरे नाम किया है, आदि भजनों पर श्रद्धालु जमकर झूमे। कार्यक्रम के अंत में आरती व प्रसाद का वितरण किया गया। गणेश उत्सव कार्यक्रम का पूजन आचार्य पं.अखिलेश चंद्र मिश्र के सानिध्य संपन्न हो रहा है। मौके पर पूर्व विधायक बाबा दूबे, पूर्व आयकर आयुक्त गौरीशंकर सिंह, जय प्रकाश तिवारी, भाजपा नेता अखिल मिश्र, अमित पाण्डेय पत्रकार, जितेश सिंह पूर्व प्रधान, राय अभय सिंह, सोनू सिंह, सचिन सिंह, सरनाम सिंह,शुभम सहित श्रद्धालु उपस्थित रहे।