Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरगड्ढे में फंसा पेट्रोल टैंकर, मचा हड़कम्प

गड्ढे में फंसा पेट्रोल टैंकर, मचा हड़कम्प

  • जिला प्रशासन ने निकलवाया बाहर

जौनपुर धारा, जौनपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के ओलन्दगंज स्थित एक होटल के निकट पेट्रोल से भरा टैंकर देर रात सड़क धंसने के कारण गड्ढे में जा फंस गया। पेट्रोल से भरा टैंकर नगर के अति व्यस्ततम क्षेत्र में गड्ढे में फंसने की सूचना पर जिला प्रशासन सतर्क हो गया और आनन-फानन में कोतवाली थाना प्रभारी समेत भारी पुलिस फोर्स उक्त स्थान पर पहुँच गई। नगर के अति व्यस्ततम क्षेत्र में पेट्रोल से भरे ट्रैंकर के गड्ढे में धंसने की सूचना पर आनन-फानन में मौके से पहुँची कोतवाली थाना पुलिस द्वारा तीन बड़ी क्रेन व रेस्क्यू टीम को बुलाकर बेहद मशक्कत के बाद देर रात लगभग 12:15 पर गड्ढे में धंसे टैंकर को बाहर निकलवाने में सफल हुए। बताते चलें कि पेट्रोल से भरा टैंकर फंसने की सूचना पर जिला प्रशासन ने बड़ी ही सूझबूझ के साथ उस क्षेत्र की विद्युत सेवा को सबसे पहले बंद कराते हुए उस रास्ते का आवागमन भी बंद करा दिया जिसके बाद गड्ढे में धंसे टैंकर को निकालने के लिए घंटों क्रेन व रेस्क्यू टीम की मदद से पेट्रोल टैंकर को बाहर निकलने में सफलता मिली। इस रेस्क्यू आपरेशन में राजस्व विभाग के साथ थाना कोतवाली प्रभारी सतीश कुमार सिंह की सभी टीमें मुस्दैती से लगी रहीं।