― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरखेल में जितनी आक्रामक, निजी जीवन में उतनी ही सहज, सरल खिलाड़ी...

खेल में जितनी आक्रामक, निजी जीवन में उतनी ही सहज, सरल खिलाड़ी है शेफाली : विदुषी वर्मा

जलालपुर। त्रिलोचन बाजार की रहने वाली उदीयमान गायिका विदुषी वर्मा ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम के विश्व कप विजेता बनने पर बधाई दी है। विदुषी ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम के इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर खुशी एवं प्रशंसा जाहिर की। विदुषी ने बताया कि भारतीय क्रिकेट टीम की विश्व कप विजेता टीम की अहम सदस्य एवं उद्धघाटक बल्लेबाज शेफाली वर्मा उन्हें छोटी बहन की तरह  स्नेह और प्रेम करती हैं। विदुषी ने बताया कि शेफाली दीदी जितनी आक्रामक खिलाड़ी है, निजी जीवन में उतनी ही सहज,सरल और शालीन है। उन्हें मेरा गायन शैली बहुत पसंद है। मुझे सदैव गायन क्षेत्र में अच्छा करने के लिए प्रेरित भी करती हैं। विश्व कप से पहले वह वाराणसी बाबा विश्वनाथ जी, काल भैरव व संकट मोचन का दर्शन-पूजन करने आयी थी। विदुषी ने भी उनके साथ-साथ दर्शन-पूजन किया था। विदुषी ने उन्हें विश्व कप विजेता बनने की अग्रिम बधाई भी दी थी। दुर्भाग्यवश उनका चयन विश्व कप टीम में नहीं हुआ था। परन्तु उद्घाटक बल्लेबाज प्रतिका रावल के टखने की चोट के कारण उन्हें सेमीफाइनल और फाइनल में खेलने का अवसर मिला। फाइनल मैच में उन्होंने शानदार 87रन बनाने के साथ-साथ दो अहम विकेट  चटकाकर भारतीय टीम को विश्व कप विजेता बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की थी। उन्हें फाइनल मैच का प्लेयर ऑ$फ द मैच का अवार्ड भी प्रदान किया गया। शेफाली वर्मा महिला वर्ल्ड कप के इतिहास में फाइनल मैच में प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड जीतने वाली सबसे कम उम्र की खिलाड़ी भी है। यह उनका खेल के प्रति समर्पण, जुनून और प्रतिबद्धता का ही परिणाम है कि उन्हें यह उपलब्धि हासिल हुई। विदित हो कि शेफाली वर्मा हरियाणा राज्य के रोहतक जिले की रहने वाली है।

Share Now...