Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरमधुबनी जिले में सपा मुखिया अखिलेश के संग डा.सूर्यभान ने भरी हुंकार

मधुबनी जिले में सपा मुखिया अखिलेश के संग डा.सूर्यभान ने भरी हुंकार

  • राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर लगातार कर रहे हैं प्रचार

जौनपुर। शाहगंज तहसील के डेहरी निवासी युवा सपा नेता डॉक्टर सूर्यभान यादव बिहार के मधुबनी जिले समेत अन्य कई जिलों में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ प्रचार प्रसार के हुंकार भरे। उन्होंने बताया की उमङते जन सैलाब से यह  पता चल रहा है कि यह बदलाव की लहर है और जो परिवर्तन की ओर कदम बढ़ा चुका है। उन्होंने बिहार में लगभग 10 दिनों से प्रचार प्रसार में जुटे हैं। समाजवादी पार्टी के युवा नेता डॉ.सूर्यभान यादव बिहार जिले में प्रचार प्रसार कर रहे हैं, इस दौरान सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ भी कई जनसभा में शामिल होने का अवसर मिला। उन्होंने जनसभाओं को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ हुंकार भरी, जिसमें मुजफ्फरपुर की बिस्फी विधानसभा समेत पटना हाजीपुर वैशाली दरभंगा मधुबनी में उन्होंने अपने सहयोगियों के साथ प्रचार प्रसार में लग रहे। सत्ता पक्ष की कमियों को गिनाते हुए और महागठबंधन के पक्ष में वोट की अपील करते रहे।