Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeमनोरंजनखूबसूरती के कारण कई फिल्मों से रिजेक्ट हुई Deeya mirza

खूबसूरती के कारण कई फिल्मों से रिजेक्ट हुई Deeya mirza

फिल्म इंडस्ट्री में ऐसी कई हसीनाएं हैं, जिन्होंने अपनी खूबसूरती और एक्टिंग के दम पर बॉलीवुड में एक मुकाम हासिल किया है। लेकिन इंडस्ट्री में एक हसीना ऐसी भी है, जिसकी खूबसूरती ही उसके लिए सबसे बड़ा अभिशाप बन गई। अधिक खूबसूरती के कारण इस हसीना को वâई बड़े डायरेक्टरों ने अपनी फिल्मों से रिजेक्ट कर दिया था। ऐसे में इस एक्ट्रेस को बॉलीवुड में वो मुकाम नहीं मिल पाया, जिसकी वो हकदार थीं। दीया मिर्जा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2001 में ‘रहना है तेरे दिल में’ से की थी। इस मूवी में एक्ट्रेस की खूबसूरती देख लोग घायल हो गए थे। एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने खुद एक इंटरव्यू में बताया था कि मैं अच्छी फिल्में करना चाहती थीं। लेकिन डायरेक्टर्स का मानना था कि मैं हर फिल्म और हर किरदार के लिए फिट नहीं हूं और इसके कारण मुझे कई रिजेक्शन झेलने पड़े। एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने बताया था कि अधिक खूबसूरती के कारण ही उन्हें कई फिल्मों से निकाल दिया गया था, जिसको लेकर वो आजतक बॉलीवुड में बड़ा मुकाम हासिल नहीं कर पाईं। बता दें कि दीया मिर्जा कई सुपरहिट फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। बता दें कि दीया मिर्जा की मां बंगाली हिंदू थीं तो वहीं उनके पिता फैंक हैडरिच जर्मन, ईसाई थे। लेकिन जब वह केवल 4साल की थीं तो उनके पैरेंट्स का तलाक हो गया था। जिसके बाद दीया मिर्जा की मां ने हैदराबाद के अहमद मिर्जा संग दूसरी शादी रचा ली थी और दीया ने भी यह नाम अपना लिया और यही कारण है कि दीया अपने नाम के पीछे मुस्लिम सरनेम लगाती हैं। बता दें कि दीया मिर्जा ने अपने करियर में थप्पड़, धक धक और थप्पड़ जैसी फिल्मों में बेहतरीन काम किया है।