Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरखुरपका मुंहपका रोग के नि:शुल्क टीकाकरण के लिए टीमें रवाना

खुरपका मुंहपका रोग के नि:शुल्क टीकाकरण के लिए टीमें रवाना

जौनपुर धारा, सुइथाकला। शासन के निर्देश पर विकास खण्ड मुख्यालय स्थित राजकीय पशु चिकित्सालय से सोमवार को खुरपका मुंहपका रोग पर नियन्त्रण पाने के लिए टीमें रवाना हुई। गौरतलब हो कि राष्ट्रीय पशुरोग नियंत्रण कार्यक्रम के अन्तर्गत गोवंशीय और महिषवंशीय गाय और भैंस में होने वाले रोग खुरपका, मुंहपका की रोकथाम के लिए नि:शुल्क टीकाकरण कार्यक्रम अभियान चलाकर करना है जिसके क्रम में सोमवार को विकासखण्ड मुख्यालय से टीकाकरण हेतु पशु चिकित्साधिकारियों संग वैक्सीनेटरों की तीन टीमें रवाना हुई। टीकाकरण की शुरूआत क्षेत्र के बिरैली गाँव से किया गया। टीमों का प्रतिनिधित्व करने वाले पशु चिकित्साधिकारियों में डाक्टर आलोक सिंह पालीवाल, डाक्टर अतुल कुमार व डाक्टर चन्द्रभान यादव, फर्मासिस्ट अरविंद, वैक्सीनेटर श्रीपाल यादव आदि मौजूद रहे। पशुचिकित्साधिकारी डाक्टर आलोक सिंह ने बताया कि उक्त अभियान एक पखवाड़ा चलना है। उन्होंने इस रोग से पशुओं को बचाने के लिए पशुपालकों से पशुओं टीका लगवाने की अपील किया है।

Share Now...