Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरखुद को जिला जज बताने वाले दो गिरफ्तार

खुद को जिला जज बताने वाले दो गिरफ्तार

जौनपुर धारा, जौनपुर। थाना लाइन बाजार पुलिस ने स्वयं को जिला जज बताने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में थाना लाइन बाजार पुलिस टीम द्वारा शुक्रवार को दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों द्वारा स्वयं को जिला जज बिजनौर बताकर जिलाधिकारी को व्हाट्सएप पर मैसेज किया गया। कुछ देर बाद दोनों स्वमं प्रार्थना पत्र लेकर पहुंच गए। पुलिस ने दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर मु.अ.सं. 278/23 धारा 419/420 भादवि पंजीकृत किया गया। आवश्यक कार्रवाई के बाद दोनों को न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में सौरभ शुक्ला पुत्र संतोष शुक्ला निवासी गोधना मकदुमपुर थाना लाइन बाजार व श्याम श्रीवास्तव पुत्र शेष कुमार श्रीवास्तव निवासी सलखापुर थाना लाइन बाजार शामिल हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उ.नि. धीरेन्द्र कुमार चौकी प्रभारी जेल चौकी, थाना लाइनबाजार, हे.का. शेषनाथ सिंह, थाना लाइनबाजार, आसिफ सिद्दीकी, मनोज कुमार शामिल हैं।

Share Now...