जौनपुर धारा,जौनपुर। सोमवार को जनपद के तापमान का मिजाज बदला नजर आया। सुबह से ही निकली तेज धूप ने कोहरे व शीतलहर को कमजोर किया। धूप अच्छी निकलने से तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हुई। इस पर सोमवार को स्कूल खुलने का मैसेज जारी किया गया। ठंड के कारण स्कूल बंद का आदेश दिया जा रहा था, लेकिन अब खोलने का आदेश आ गया है।सुबह नौ बजे से स्कूल खोलने की छूट है, मतलब दूर से आने वाले विद्यार्थियों को सुबह सात बजे घर से निकलने के लिए तैयार होना पड़ेगा। इसी तरह का आदेश लगभग सभी जगह होगा। सर्दी के कारण बंद चल रहे जिले के कक्षा आठ तक के स्कूल सोमवार से निर्धारित समय पर खुले। जिला प्रशासन ने 18 जनवरी तक नर्सरी से कक्षा आठ तक के सभी बोर्डों के स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी किया था, जबकि कक्षा नौ से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए स्कूल खुले हुए थे। सुबह-सुबह निजी विद्यालयों की स्कूली बसें भी सड़कों पर दौड़ती नजर आईं। परिषदीय विद्यालय भी बीस दिन बाद एक बार फिर पूरी रौनक के साथ गुलजार हो गये हैं। हाड़ कंपा देने वाली ठंड को देखते हुए पहले आठ जनवरी तक स्कूल बंद रखने के आदेश दिए गए थे। इसके बाद फिर जिलाधिकारी ने आदेश जारी गया। अंतिम आदेश के अनुसार, 18जनवरी तक जौनपुर के सभी निजी और सरकारी स्कूल बंद थे। राज्य के कई जिलों में 18जनवरी तक स्कूल बंद कर दिए गए थे। लेकिन, पिछले दो दिनों से धूप निकलने के कारण अब 20 जनवरी यानी सोमवार से स्कूल खोल दिये गये है। रविवार को सूर्य की चमक के आगे सर्दी का असर कम हो गया था, धूप इनती तेज थी कि दिन का पारा 7.2 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया। इससे लोगों को राहत मिली, लेकिन बदलते मौसम में लापरवाही सेहत पर भारी पड़ सकती है। खांसी-जुकाम और बुखार की चपेट में आ सकते हैं।
― Advertisement ―
खिली धूप में बच्चें पहुंचे स्कूल, ठण्ड से मिली राहत

Previous article
Next article

