Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरखिलाड़ियों ने कुलपति को सौंपी ट्राफी

खिलाड़ियों ने कुलपति को सौंपी ट्राफी

जौनपुर धारा, सरायख्वाजा। बुधवार को कुलपति सभागार में खेलकूद परिषद के अध्यक्ष प्रो. सुरेश कुमार पाठक एवं सचिव प्रो. ओम प्रकाश सिंह तथा अन्य सदस्यों द्वारा पूर्वी क्षेत्र अन्तर विश्वविद्यालयीय प्रतियोगिता में प्राप्त ट्राफी कुलपति को भेंट किया गया। एपीएस विश्वविद्यालय रीवां म.प्र. द्वारा पूर्वी क्षेत्र अन्तर विश्वविद्यालयीय क्रिकेट महिला एवं बैडमिन्टन पुरूष प्रतियोगिता में विजेता एवं काशी हिन्दू विश्वविद्यालय, वाराणसी द्वारा आयोजित पूर्वी क्षेत्र अन्तर विश्वविद्यालयीय हाकी पुरूष प्रतियोगिता में विजेता एवं हाकी महिला में तृतीय स्थान प्राप्त किया। कुलपति द्वारा खेलकूद परिषद की उपलब्धियों की भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी तथा आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनायें दी। उक्त अवसर पर कुलसचिव महेन्द्र कुमार, वित्त अधिकारी संजय कुमार राय, डॉ. विजय कुमार सिंह अध्यक्ष शिक्षक संघ, डॉ. राहुल सिंह महामंत्री शिक्षक संघ, प्रो. शेखर सिंह पूर्व संयुक्त सचिव, डॉ. विजय प्रताप तिवारी, बबिता सिंह सहायक कुलसचिव, खेल सहायक रजनीश कुमार सिंह, अशोक कुमार सिंह, डॉ. राजेश सिंह, सतेन्द्र कुमार सिंह, अरूण कुमार सिंह, क्रिकेट प्रशिक्षक अल्का सिंह चौहान, भानू प्रताप शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Share Now...