Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की जिला स्तरीय समिति की बैठक संपन्न

जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ.दिनेश...
Homeउत्तर प्रदेशखाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन की टीम ने मारा म‍िस्‍टर इडली रेस्टोरेंट...

खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन की टीम ने मारा म‍िस्‍टर इडली रेस्टोरेंट पर छापा

उत्‍तर प्रदेश के शाहजहांपुर के खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन के अधिकारियों की टीम ने म‍िस्‍टर इडली रेस्टोरेंट पर छापा मारा है, जहां बड़ी मात्रा में घटिया और एक्सपायरी तारीख के मसाले मिले है. अधिकारियों ने सभी मसाले नष्ट करा दिए है. साथ ही वहां से विभिन्न व्यंजनों में इस्तेमाल होने वाली खाद्य वस्तुओं के तीन नमूने भी सील किए है. अधिकारियों के अनुसार, रेस्टोरेंट संचालक को नोटिस जारी कर घटिया मसालों के बारे में जवाब तलब किया जा रहा है.

एफएसडीए के अधिकारियों से शिकायत की गई थी कि मिस्टर इडली रेस्टोरेंट में ग्राहकों को परोसे जा रहे हैं. पकवानों में घटिया मसालों का प्रयोग किया जा रहा है. इसी शिकायत के आधार पर विभाग के प्रभारी अभिहीत अधिकारी डीपी मिश्रा के नेतृत्व में अधिकारियों की टीम ने मंगलवार देर रात छापा मारा, तो शिकायत सच साबित हुई. मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी रवि शर्मा ने बताया कि रेस्टोरेंट के किचन की जांच में बिरयानी, डोसा, सांभर आदि बनाने में प्रयोग किए जा रहे मिश्रित मसालों के करीब 40 ऐसे पैकेट बरामद हुए, जिन पर अंकित एक्सपायरी डेट निकल चुकी थी. इसके बाद भी इन मसालों का इस्तेमाल किया जा रहा था. उन्होंने बताया कि करीब 65 हजार रुपये मूल्य के ऐसे सभी मसाले पैकेट नष्ट करने के लिए नगर निगम की कूड़ा गाड़ी के हवाले कर दिए गए. इसके साथ ही वहां से साबुत उड़द दाल, रिफाइंड खाद्य तेल और हरी चटनी के तीन नमूने भी सील किए गए. सीएफएसओ के अनुसार, घटिया मसालों के इस्तेमाल को गंभीरता से लेते हुए आगे की कार्रवाई के लिए रेस्टोरेंट संचालक शुभम अग्रवाल को कारण बताओ नोटिस दिया गया है. उनका कहना है कि जांच में नमूने फेल होने पर अलग से कार्रवाई की जाएगी.

Share Now...