― Advertisement ―

spot_img

एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण

जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
Homeअपना जौनपुरखाटू श्याम जन्मोत्सव सम्पन्न

खाटू श्याम जन्मोत्सव सम्पन्न

जौनपुर धारा, शाहगंज। पूर्वी कौड़ियां मोहल्ला स्थित निहारिका पार्लर पर खुशबू जायसवाल ने खाटू श्याम बाबा का जन्मोत्सव मनाया। जन्मोत्सव में भजन-कीर्तन का भी आयोजन किया गया। बाबा के भजन में प्रतापगढ़ के गायक विक्की बाबा ने टीम समेत प्रस्तुति दी। श्याम बाबा के भजन कीर्तन से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। महिलाओं ने नृत्य करके श्याम बाबा का जन्मोत्सव मनाया। इस मौके पर आयोजक खुशबू जायसवाल ने बताया कि किस तरह से महाभारत के युद्ध में भीम के पौत्र बर्बरीक ने युद्ध की इच्छा जताई और श्रीकृष्ण द्वारा कैसे उनका नाम श्याम बाबा पड़ा। श्याम बाबा की शीश का दान के बारे में सुनते हुए सभी श्रद्धालुओं ने हारे के सहारे और शीश के दानी, तीन बाण धारी के नाम से जोर-जोर से जयकारा लगाना शुरू कर दिया। इस दौरान ऋषिराज जायसवाल, बैजनाथ अग्रहरि, मनीष अग्रहरि, विक्की बाबा, सुमित सोनी, अमित सोनी, गीता मुन्नी जायसवाल, बुलबुल अग्रहरि, रीता जायसवाल, रीता सोनी, शकुंतला जायसवाल, रूपम जायसवाल, रिंकी जायसवाल, पिंकी सेठ, अनीता जायसवाल, अमिता गुप्ता, रेनू सेठ, मंजू अग्रहरि, स्वाति गुप्ता, पूनम गुप्ता, मीरा रानी, अंशुबाला सेठ, स्नेहा, सुशील सेठ बागी, तान्या, मोना, तनु, अंशिका, हर्धिता, संजना आदि मौजूद रहीं।

Share Now...