बकरी चरा रहे गांव के बच्चों ने देखकर मचाया शोर
जौनपुर धारा, जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के खलीलपुर गांव के पास कुएं में महिला का शव मिलने से मचा हड़कम्प, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला इसकी शिनाकत की तो जानकारी मिली कि एक माह से गायब धौरईल गांव निवासी चंद्रावती देवी 65वर्ष पत्नी राम पलट गौतम के रूप में हुई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जानकारी के अनुसार खलीलपुर में शाई बाबा मन्दिर के पास कुएं में मंगलवार की शाम 4 बजे बकरी चरा रहे बच्चों ने कुएं के पास गए तो वहां बाहर एक साल पड़ा हुआ था। शंका होने पर बच्चों ने कुएं में देखा तो शव दिखाई दिया। इसकी सूचना उन्होंने खालीलपुर ग्राम प्रधान को दिया। प्रधान ने सरायख्वाजा पुलिस को दिया। पुलिस ने पहुंचकर शव को कुएं से बाहर निकाला और इसकी सूचना एक माह से गायब धौरइल गांव निवासी चंद्रावती देवी, के परिजनों को दी। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने कपड़े और शव देखकर उसकी पहचान किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।



