Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पोस्टर में सानिया मौर्य, काव्य लेखन में हिमांशी अव्वल

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में सानिया मौर्य और काव्य लेखन में हिमांशी श्रीवास्तव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थियों ने रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
Homeअपना जौनपुरभ्रष्टाचार पर गठित प्रबंध समिति को निलंबित कराने हेतु संघर्ष समिति ने...

भ्रष्टाचार पर गठित प्रबंध समिति को निलंबित कराने हेतु संघर्ष समिति ने सौंपा ज्ञापन

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। बुधवार को हिन्दू इण्टर कॉलेज मुक्ति मोर्चा समिति के अध्यक्ष राधेश्याम पाण्डेय, महासचिव राजीव कुमार गुप्त राजू, विधिक सलाहकार चन्द्रशेखर शुक्ल सहित अन्य सदस्यों ने जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र व सिटी मजिस्ट्रेट से मिलकर हिन्दू इण्टर कालेज मुंगराबादशाहपुर की प्रबंध समिति को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने हेतु छ: सूत्रीय ज्ञापन सौंप कर कार्रवाई की मांग की है। बताते चलें कि इस भ्रस्टाचार की लड़ाई संयुक्त किसान मोर्चा जौनपुर व संघर्ष समिति दोनों मिलकर लड़ रही है। जिसमे बिना सोसायटी कार्यालय से सूची प्राप्त किए ही प्रबंध समिति का चुनाव स्वरचित सूची से कराना, मृतकों का उपस्थिति पंजिका में हस्ताक्षर बनाना, प्रबंध समिति निरस्त होने के बाद भी वर्तमान प्रबंधक द्धारा बैंक से पैसा निकालना, तत्कालीन धोखाधड़ी के आरोपी प्रबंधक जयराम त्रिपाठी द्धारा हिंदू हाई स्कूल सोसायटी की जमीन अपने नाम कराना, प्रबंध समिति के कार्यकाल को अवैधानिक ढंग से बढ़ाना, उच्च न्यायालय के आदेशों का अवहेलना करना, बच्चों से प्रेटिकल के नाम पर अवैध वसूली करना आदि काले कारनामे है। पूर्व में दो जांच कमेटियों की रिपोर्ट पहले में जिला विद्यालय निरीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक, अपर जिलाधिकारी, दूसरे में जिला विद्यालय निरीक्षक, नगर मजिस्ट्रेट व मुख्य विकास अधिकारी की रिपोर्ट चुनाव में मृतकों की उपस्थिति तथा साधारण सभा की सूची सोसायटी कार्यालय से न प्राप्त किए जाने की पुष्टि की गई है। इसके बाद भी प्रबंध समिति कार्यरत हैं, समिति के अध्यक्ष राधेश्याम पाण्डेय ने कहा कि कई वर्षों से फर्जीवाड़े पर फर्जीवाड़ा करके हिन्दू इण्टर कालेज का प्रबंधन समिति चलाया जा रहा है। यहां तक कि प्रबंधन समिति के चुनाव में दो मृतकों के फर्जी हस्ताक्षर बनाकर तत्कालीन अधिकारियों से मिली भगत कर फर्जी चुनाव करा लिया गया है। समिति के महासचिव राजीव कुमार गुप्त राजू ने बताया कि कूट रचित प्रपत्रों से गठित व कागज पर वर्तमान प्रबंध समिति तीन वर्ष के लिए बनी थी। परन्तु जिला विद्यालय निरीक्षक व प्रबंध समिति द्वारा मिली भगत कर कागजातों में हेरा फेरी करके कार्यकाल पांच साल का बताया जा रहा है। मुख्य रूप से भाजपा जिलामंत्री राज पटेल, जिला प्रभारी शिवसेना विकास कुमार पाण्डेय, लाल बहादुर पाल, नवल किशोर गुप्त, सीता राम पटेल, बृजेश कुमार गुप्त, विकास कुमार पाण्डेय चन्द्र शेखर शुक्ला आदि उपस्थित रहें।