― Advertisement ―

spot_img

Jaunpur: केराकत में वाटर कूलरों का निरीक्षण, एसडीएम ने दिए रखरखाव के निर्देश

जौनपुर। भीषण गर्मी को देखते हुए केराकत में नगर पंचायत द्वारा लगाए जा रहे वाटर कूलरों का निरीक्षण किया गया। उपजिलाधिकारी ने अधिकारियों के...
Homeअपना जौनपुरखबरें एक नज़र में…

खबरें एक नज़र में…

  • पुलिस ने एक आर्म्स एक्ट के आरोपी को किया गिरफ्तार

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। पुलिस अधीक्षक डा. अजय पाल शर्मा द्वारा जनपद मे चलाये जा रहे अपराध व अपराधियों के विरुद्ध सघन अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष विवेक कुमार तिवारी मय हमराह पुलिस बल ने एक 3/25 आर्म्स एक्ट के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार सोमवार को ग्राम रामनगर गेट के पास से मु.अ.सं. 081/2023 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त रामआसरे पटेल पुत्र सियाराम पटेल निवासी ग्राम बेरमाव थाना मुंगराबादशाहपुर को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

  • नाबालिक छात्रा का नहीं लगा सुराग

जौनपुर धारा, जौनपुर। पवांरा थाना क्षेत्र अन्तर्गत एक गांव की नाबालिक छात्रा (15) जो बीते 7 अप्रैल की सुबह करीब नौ बजे घर वालों से स्कूल जाने की बात कहकर निकली लेकिन शाम तक वापस नहीं आयी तो परिजनों  ने पास-पड़ोस व रिश्तेदारी में काफी खोजबीन की लेकिन पता नहीं चला। छात्रा के भाई ने थाने में  अज्ञात के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करवायी लेकिन लगभग दस दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस छात्रा का पता नहीं लगा सकी। लोंगों का कहना है कि थानाध्यक्ष की शिथिलता के कारण ही छात्रा का पता नहीं लग पा रहा है। वहीं छात्रा के न मिलने पर परिवार के लोग चिन्तित हैं कि कहीं कुछ अनहोनी तो नहीं हो गयी है।

Share Now...