― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरखबरें एक नजर में...

खबरें एक नजर में…

सड़क दुघर्टना में अधेड़ घायल

जौनपुर धारा, जौनपुर। शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के इमरानगंज बाजार में सड़क दुघर्टना में बाइक सवार एक व्यक्ति अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस की मदद से इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया।

क्षेत्र के सबरहद गांव निवासी 45वर्षीय संजय कुमार पुत्र प्रेम कुमार शनिवार की रात अपने बाइक से शाहगंज से घर जा रहें थे। इमरानगंज बाजार के समीप सामने से तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने परिजनों को सूचना दे इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उक्त घायल की हालत गंभीर देख जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।

अखिल भारतीय कवि सम्मेलन 16 को

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। गायत्री शक्ति पीठ मुंगराबादशाहपुर के संस्थापक स्व.शत्रुघ्न प्रसाद शर्मा की पुण्य स्मृति मे अखिल भारतीय कवि सम्मेलन सोमवार 16 अक्टूबर को प्राथमिक विद्यालय सतहरिया के परिसर में आयोजित किया गया है। ये जानकारी आयोजक एवं प्राथमिक विद्यालय सतहरिया के प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार दुबे ने दी।

उन्होने बताया कि 16अक्टूबर की रात 8बजे से प्राथमिक विद्यालय सतहरिया परिसर में आयोजित कवि सम्मेलन में प्रयागराज से अखिलेश द्विवेदी, अशोक सिंह बेशरम, बाराबंकी से शिव किशोर तिवारी खंजन, हरिहर दत्त पाण्डेय, वाराणसी से मनोज चौहान नागेश पांडिल्य, सहसों से धनंजय शास्वत, बलिया से प्रतिमा यादव प्रतापगढ़ से अर्चना सिंह, फूलपुर से शकील फूलपूरी द्वारा काव्य पाठ किया जाएगा। समारोह के संरक्षक चेयरमैन कपिल मुनि होंगे। उन्होंने क्षेत्रीय प्रबुद्ध जनों से समारोह स्थल पर पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट, पांच घायल

जौनपुर धारा, खेतासराय। सफीपुर गाँव में जमीनी विवाद को लेकर रविवार को मारपीट हो गया जिसमें एक पक्ष से आधा दर्जन लोग घायल हो गए।सभी घायलों को पीएचसी सोंधी लाया गया। जिसमें गम्भीर रूप से घायल चार को िजला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

उक्त गाँव निवासी सुभाषचन्द्र यादव व राजेन्द्र यादव से जमीनी विवाद चली आ रही थी। सुबह किसी बात को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। इस बीच पहले से घात लगाए एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर हमला बोल दिया।चीख-पुकार सुनकर बीच-बचाव करने पहुँचे दूसरे पक्ष से सुभाष चन्द्र यादव लालाजी (56 वर्ष), आज़ाद कुमार पुत्र सुभाष कुमार (24 वर्ष), उर्मिला पत्नी सुभाष चन्द्र (50 वर्ष), अवनीश पुत्र सुभाष चन्द्र (24 वर्ष), रेशम पुत्र सुभाष चंद(25 वर्ष) घायल हो गए। सभी को घायलावस्था में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी ले जाया गया। जहाँ चिकित्सकों ने गम्भीर रूप से घायल सुभाष, आज़ाद कुमार, उर्मिला, अवनीश को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

नाजायज असलहे के साथ युवक धराया, हुआ चालान

जौनपुर धारा, जौनपुर। चौकी सरायमोहिउद्दीनपुर क्षेत्र में रविवार को एक युवक नाजायज असलहे व जिन्दा कारतूस संग धराया। मामले में पुलिस बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर चालान न्यायालय को भेज दिया। उक्त कार्रवाई पुलिस द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान नाजायज असलहे व एक जिन्दा कारतूस संग गिरफ्तारी के बाद किया गया।

बतौर पुलिस शनिवार को पुलिस क्षेत्र भ्रमण कर रही थी उसी दौरान सरायमोहिउद्दीनपुर चौकी क्षेत्र के बघरवारा गांव निवासी हिमांशु विन्द पुत्र शिवनाथ को गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से 12बोर का नाजायज असलहा व एक जिन्दा कारतूस पाया गया। मामले में इलाकाई पुलिस द्वारा गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर चालान न्यायालय को भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सुनील कुमार और हमराहियों में कान्सटेबल द्वय राहुल मिश्रा और हिमांशु सिंह शामिल रहे।

Share Now...