Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरखबरें एक नजर में...

खबरें एक नजर में…

  • पटरी दुकानदारों को परेशान कर रही पुलिस

जौनपुर धारा, मुफ्तीगंज। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के रामपुर बाजार में सड़क के किनारे बैठकर सब्जी, अंडा, चाय पान बेचकर उसी के सहारे अपना और अपने परिवार का जीवन यापन करने वाले छोटे दुकानदारों को पुलिस द्वारा चालान काटकर परेशान किया जा रहा है। गौराबाशाहपुर थाना के रामपुर बाजार में रोड के किनारे ठेला लगाने वाले, सब्जी बेचने वाले चाय पान बेचने वाले दुकानदारों को पुलिस द्वारा सफाई के नाम पर चालान काट कर परेशान किया जा रहा है। दुकानदारों ने बताया कि क्षेत्रीय होमगार्ड को फ्री में सामान न देने के कारण पुलिस वाले चालान के नाम पर परेशान कर रहे है जिससे दुकानदारो में रोष है।

  • बारिश से गिर गया गरीब का आशियाना

जौनपुर धारा, सिरकोनी। क्षेत्र के ऊँचवापर गांव की दलित बस्ती निवासी राजकुमार गौतम का कच्चा घर शनिवार को हुई बरसात में गिर गया। मकान गिरने के पहले जब मिट्टी का ढुहा गिरने लगा तब परिवार के लोगों के साथ राजकुमार घर के बाहर बने मड़हे में चला गया जिससे जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। हालांकि उसका काफी सामान दबकर खराब हो गया। अब वह शासन के अनुकम्पा पर आश्रित है। लोगों ने उसकी कुछ मदद की है जिससे उसके सामने खाने पीने की समस्या न हो।

  • तीन अंतरजनपदीय गोवंशीय तस्कर गैंगस्टर एक्ट में निरुद्ध

जौनपुर धारा, जौनपुर। सरायख्वाजा थाना पुुलिस ने गोवंशीय तस्करी करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह के सरगना व दो सदस्यों को गैंगस्टर एक्ट के तहत निरुद्ध किया है। इनके विरुद्ध विभिन्न थानों में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस उपाधीक्षक (सदर) संत प्रसाद उपाध्याय ने बताया कि जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्र की आख्या पर आजमगढ़ के अहरौला के पीठापुर निवासी सगे भाइयों सलमान व फैजान और तेजी बाजार के मकदूमपुुर निवासी अब्दुल्ला के विरुद्ध यह कार्रवाई की है। आरोपितों के विरुद्ध सरायख्वाजा थाने में दर्ज हत्या के प्रयास, गो-वध निवारण व आर्म्स एक्ट वâे तहत दर्ज मुकदमे में आख्या दी गई थी। आरोपित सलमान गिरोह का सरगना है। उन्होंने बताया कि यह गिरोह आर्थिक व भौतिक लाभ अर्जित करने के लिए जघन्य अपराध में संलिप्त है। गिरोह का जनमानस काफी आतंक है। आजमगढ़ के अहरौला, गंभीरपुर, बिलरियागंज के अलावा जिले में सरायख्वाजा व तेजी बाजार थानों में सलमान के विरुद्ध संगीन धाराओं में नौ, फैजान के विरुद्ध चार व अब्दुल्ला के विरुद्ध दो मुकदमे दर्ज हैं।

  • ट्रांसफार्मर जलने से पेयजल सहित गर्मी से लोग परेशान

जौनपुर धारा, जफराबाद। स्थानीय कस्बे के शेखवाड़ा मुहल्ले में स्थापित 400 केवीए का ट्रासफार्मर जल गया है जिसके चलते सैकड़ो घरों में पेयजल सहित मोबाइल चार्जिंग व गर्मी से हाहाकार मचा हुआ है। इस उमस भरी गर्मी में ट्रासफार्मर जलने से कबूलपुर गांव के अंदर स्थापित दोनो ट्रांसफार्मर जल गए है। लोग पंद्रह दिनों से बेहाल है। विभाग के अधिकारियों से गुहार लगायी है लेकिन अधिकारी नजरंदाज कर रहे है।

  • सात वारंटियों को दबिश देकर पुलिस ने दबोचा

जौनपुर धारा, जौनपुर। विभिन्न थानों की पुुलिस ने रविवार को अलग-अलग स्थानों से सात वारंटियों को गिरफ्तार किया है। मछलीशहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक किशोर कुमार चौबे, एसआइ द्वय कमलाकांत व अखिलेश यादव ने दो वारंटियों अमारा निवासी सुनील व पप्पू को सुबह घर से गिरफ्तार कर लिया। तेजी बाजार पुलिस ने खुंशापुर निवासी रतन लाल निषाद व हरिनाथ निषाद, थानाध्यक्ष बक्शा यजुवेंद्र कुमार सिंह व एसआइ राजेश कुमार ने अगरौरा गांव के जितेंद्र  सरोज व राज बहादुर सरोज को दबिश देकर पकड़ लिया। इसी क्रम में नेवढ़िया थाना प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार मिश्रा व उनके हमराहियों ने दीपापुर गांव के राजू को घर से गिरफ्तार किया। अलग-अलग न्यायालयों ने विचाराधीन मुकदमों में हाजिर न होने पर इन सभी के विरुद्ध गैर जमानती वारंट जारी किया गया था।

  • सर्पदंश से महिला की मौत

जौनपुर धारा, शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत सटे जनपद के नरवारी ढाका गांव में घर के अंदर काम करने के दौरान एक महिला को सांप ने काट लिया। परिजन इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय लाये जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। आजमगढ़ जनपद के पवई थाना क्षेत्र अन्तर्गत नरवारी ढाका गांव निवासी 30 वर्षीया अनीता पत्नी राजेश को रविवार की सुबह काम करने के दौरान घर के अंदर सांप ने काट लिया जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। परिजन इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय लाये जहां चिकित्सकों ने उक्त महिला को मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।