― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरखबरें एक नजर में...

खबरें एक नजर में…

  • पिकप के धक्के से दो बाइक सवार घायल

जौनपुर धारा, जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना के पित्तुपुर पेट्रोल पम्प के पास पिकप के धक्के से बाइक सवार दो लोग घायल हो गये। जिसको एम्बुलेस की मदद से सीएचसी मुफ्तीगंज ले जाया गया। जहां चिकित्सक डा.एस.के. यादव ने हालत नाजुक देख जिलाचिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया।

गौराबादशाहपुर थाना के जमुवारी गांव निवासी जोगेन्द्र चौहान, सोनू चौहान एक ही बाइक से जौनपुर की तरफ जा रहे थे कि पित्तुपुर पेट्रोल पम्प के पास सामने से आ रही पिकप ने धक्का मार दिया। जिससे सोनू के दाहिने पैर में फैक्चर हो गया। जोगेन्द्र के सर में चोट लग गया। पिकप धक्का मार कर भागना चाहा लेकिन क्षेत्रियों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। वहीं दोनो घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

  • महिला ने खाया विषाक्त पदार्थ

जौनपुर धारा, जौनपुर। सुजानगंज थाना क्षेत्र के बेलवार तिराहा पर एक महिला ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया तथा बेहोशी की हालत में मिली। जिसे स्थानीय लोगो व एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सुजानगंज पहुंचाया गया। पूछताछ में युवती ने अपना नाम ज्योति(30) पुत्री रामू गौतम निवासी रायबरेली बताया। युवती को शादी गंगाप्रसाद पुत्र जगदेव निवासी पट्टी प्रतापगढ़ के साथ हुई थी। लेकिन युवती ने उससे तलाक लेकर करीब छह महीने पूर्व चन्दा का पूरा धारिकपुर निवासी पंकज यादव के साथ प्रेम विवाह कर लिया था। पंकज के साथ कुछ विवाद हुआ तो युवती ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। युवती की हालत अब स्थिर है। पुलिस छानबीन में जुट गई है।

  • भाजपा नेता की मल्हनी बाजार से बाइक चोरी

जौनपुर धारा, जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के मल्हनी बाजार में स्थित दीप मैरिज हॉल के सामने से एक बाइक चोरी हो गई। पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दर्ज कर दी है।

जानकारी के अनुसार मल्हनी बाजार निवासी भाजपा नेता एवं बूथ अध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता ने अपनी बाइक दीप मैरिज हाल के सामने खड़ी करके अंदर कुछ काम निपटाना चले गए थे। जब वह बाहर निकले तो देखें कि उनकी हीरो होंडा स्प्लेंडर यूपी 62 बीपी 2781 गायब थी। उन्होंने काफी खोजबीन की और न मिलने पर उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर मामला दर्ज कर दिया। बता दे की मल्हनी बाजार में आए दिन चोरी की घटनाएं बढ़ गई है।

  • सड़क हादसे में पत्रकार जख्मी

जौनपुर धारा, जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के भकुरा मोड़ के पास गड्ढे में दवा लेकर लौट रहे पत्रकार दंपति असंतुलित होकर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिन्हें उपचार के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खुटहन थाना क्षेत्र के इमामपुर गांव निवासी वरिष्ठ पत्रकार जियालाल सोनी व पत्नी रूपा सोनी मंगलवार की रात शहर से दवा लेकर बाइक से लौट रहे थे। शाहगंज-जौनपुर मार्ग पर भकुरा मोड़ के पास सड़क के मध्य गड्ढे में बाइक चली गई और पत्रकार दंपति असंतुलित हो गड्ढे में गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिन्हें स्थानीय लोगों ने उपचार के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। दोनो का उपचार जारी है।

Share Now...