Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरखबरें एक नजर में...

खबरें एक नजर में…

  • 610 ग्राम गांजा के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

जौनपुर धारा, जौनपुर। पवांरा पुलिस ने उपनिरीक्षक बासदेव प्रसाद ने हेड कान्सटेबल सर्वेश कुमार सिंह व हेड कान्सटेबल आशीष यादव के साथ सरायबीका नहर पुलिया से एक अभियुक्त अमित कुमार उर्फ बम्बइया पुत्र राजमूरत निवासी-खड़ारी को 610ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार किये गये अभियुक्त के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्जकर जेल भेज दिया।

पति व सास पर दहेज उत्पीडन का मुकदमा दर्ज

जौनपुर धारा, शाहगंज। नगर के डिहवाभांदी गांव निवासी विवाहिता ने पति व सास पर मारने पीटने गाली-गलौज जान से मारने समेत दहेज उत्पीडन का लगाया आरोप। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर संबंधित धाराओं में मामला पंजीकृत कर जांच में जुटी हैं।

कोतवाली क्षेत्र के उक्त गांव निवासी विवाहिता दीपमाला पुत्री रोहित राजभर ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि 14 मार्च को विवाहिता की शादी हिंदू रीति रिवाज से सबरहद पाईनपर गांव निवासी अमित कुमार राजभर पुत्र स्व ओमप्रकाश राजभर से हुई थी। परिवार के लोगों ने शादी के दौरान 50 हजार नकदी समेत तकरीबन पांच लाख के गहने व सामान उपहार स्वरूप दिए थे। विवाहिता का आरोप है कि शादी के बाद से ही पीड़िता के पति व सास गुड्डी देवी द्वारा दहेज में एक लाख नकदी व पल्सर की मांग को लेकर प्रताणित करने लगे और दहेज न लाने पर जान से मारने की धमकी भी देने लगे।पीडिता का आरोप है। 18 अगस्त की रात तकरीबन 8 बजे पति द्वारा घर में आकर लाठी डंडे से मारपीट करने व पेट्रोल उपर डालकर जलाने का प्रयास करने लगे। जिससे पीड़िता को काफी चोटें भी आई जिसकी शिकायती पत्र कोतवाली पुलिस को दिया। पीडिता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मारपीट गाली-गलौज समेत दहेज उत्पीडन से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी।

  • दबंग के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट का मुकदमा दर्ज

जौनपुर धारा, जौनपुर। पवांरा थानाक्षेत्र के अन्तर्गत सरायबीका गांव निवासी चन्द्रमणि गौतम पुत्र स्व.रामनिहोर गौतम 26अगस्त की रात्रि करीब आठ बजे दुकान से सामान लेकर अपने घर जा रहे थे तभी गांव के ही दबंग व्यक्ति दिलीप सिंह पुत्र बचई सिंह ने पुरानी रंजिश को लेकर उसको रोक लिये और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर भद्दी-भद्दी गालियां देने लगे। मना करने पर उसे लात-घूंसों व लाठी-डण्डों से मारपीटकर घायल कर दिये व जान से मारने की धमकी दिये। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची और उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सतहरिया पहुंचवायी। जहां चिकित्साधिकारी ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत देखते हुए बेहतर इलाज हेतु जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने पीड़ित दलित चन्द्रमणि गौतम की तहरीर के आधार पर उपरोक्त के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी देने व एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्जकर आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुट गयी है।

  • जमीनी विवाद को लेकर मारपीट, दो घायल

जौनपुर धारा, जौनपुर। सुइथाकला क्षेत्र के रामनगर में रविवार सुबह जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट में दो लोग घायल हो गए। जिसमें एक की गम्भीरता को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मामला पुलिस के संज्ञान में है। बताया जाता है कि उक्त गांव में जमीनी विवाद को लेकर रविवार सुबह मारपीट हो गई। जिसमें एक पक्ष से रामपलट गुप्ता 85वर्ष और उसका पौत्र पंकज गुप्ता पुत्र सियाराम घायल हो गए। जिसमें रामपलट की  गम्भीरता को देखते हुए उसे बेहतर उपचार हेतु जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मामला पुलिस के संज्ञान में है।