- सड़क दुघर्टना में उपनिरीक्षक घायल
जौनपुर धारा,जौनपुर। शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत बीबीगंज चौकी पर तैनात उपनिरीक्षव्ाâ सड़क दुघर्टना में बोलेरो की चपेट में आने से गंभीररूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दे इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया।
बीबीगंज चौकी पर तैनात उपनिरीक्षक विनोद प्रताप बुधवार की सुबह टहलने निकले थे कि चौकी के समीप एक तेज रफ्तार बोलेरो की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर मौके पर पहुंचे स्टाफ ने इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया।
- मई व जून के कार्यालय का समय बदला
जौनपुर धारा,जौनपुर। जनपद न्यायाधीश वाणी रजंन अग्रवाल ने अवगत कराया है कि माह मई व जून 2024 में न्यायालय के खुलने व कार्य होने की दशा में न्यायालयों एवं कार्यालयों का समय 7:00 बजे से अपराह्न 1:00 बजे तक, जिसके 10:30 से 11:00 बजे तक लंच का समय होगा। कार्यालय का समय प्रातः 6:30 से अपराह्न 1:30 बजे तक, जिसके मध्य 10:30 बजे से 11:00 बजे तक लंच का समय होगा।
- गायब छात्रा का सप्ताह बाद भी नहीं लगा सुराग
जौनपुर धारा,खुटहन। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में घर से स्कूल जाने को कहकर निकली छात्रा का एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी सुराग नहीं मिल सका। किसी अनहोनी आशंका से परेशान होकर पिता ने थाने में तहरीर देकर अज्ञात के खिलाफ अपहरण का आरोप लगाया है। जिसके आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दिया है।
गांव निवासी 17वर्षीया हाईस्कूल की छात्रा बीते 18अप्रैल की सुबह घर से स्कूल जाने को कहकर निकली थी। देर शाम तक वापस नहीं लौटी तो स्वजन खोजबीन शुरू कर दिए। हर संभावित स्थलों पर तलाश के बाद भी उसका कहीं पता नहीं चला। मंगलवार को पिता ने थाने में तहरीर देकर अज्ञात के खिलाफ अपहरण का आरोप लगाया। प्रभारी निरीक्षक संजय वर्मा ने बताया कि आरोप के आधार पर मुकदमा दर्ज कर घटना की छानबीन की जा रही है।
- मस्जिद जा रहे नमाज़ी को पड़ोसी ने पीटा
जौनपुर धारा,खुटहन। जमालुद्दीनपुर गांव में बुधवार को घर से मस्जिद की तरफ जा रहे युवक को पड़ोसी ने लात घूंसो से पीटकर घायल कर दिया। जिसका उपचार सीएचसी पर किया गया। घायल के पिता की नामजद तहरीर पर पुलिस ने महिला सहित तीन के खिलाफ मारपीट व जान से मारने की धमकी का केस दर्ज कर लिया है।
गांव निवासी मोहम्मद फरीद का आरोप है कि उसका बेटा नूर मोहम्मद गांव की मस्जिद में नमाज पढ़ने जा रहा था। रास्ते में पड़ोसी सद्दाम, मोहम्मद कैफ और अफसान ने पुरानी रंजिश को लेकर उस पर लात घूंसो से हमला कर दिया। पुलिस ने तीनों नामजद आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
- खंभे से टकराई बाइक, दादी पोते घायल
जौनपुर धारा,जौनपुर। खेतासराय थाना के सामने बुधवार को एक बाइक सवार असंतुलित होकर सड़क के किनारे लगे हाई मास्क लाइट के पोल से टकरा गया। जिसमें बाइक सवार दादी पोते घायल हो गए। दोनों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के लपरी निवासी 75 वर्षीय अचरजा देवी अपने पोते 23वर्षीय जयहिंद के साथ खुटहन थाना क्षेत्र के बनुआडीह गांव एक शादी समारोह में शामिल होने जा रही थी। थाने के सामने पहुंचे थे कि बाइक चालक जयहिंद असंतुलित होकर पोल से टकरा गया।