Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

डीएम ने यूनियन बैंक का किया औचक निरीक्षण

युवाओं को ऋण वितरण में तेजी लाने के दिए निर्देशजौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चन्द्र ने यूनियन बैंक ऑ$फ इंडिया के क्षेत्रीय कार्यालय का औचक निरीक्षण...
Homeअपना जौनपुरखबरें एक नजर में...

खबरें एक नजर में…

  • अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज

जौनपुर धारा,खुटहन। गभिरन बाजार में गत गुरुवार की शाम सड़क पार करते समय ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आकर हुई युवक की मौत के मामले में पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया है। आरोपित की तलाश सरगर्मी से की जा रही है।

वंदनपुर गांव निवासी 45वर्षीय उदयपाल पासवान ईंट भट्ठे पर ट्रैक्टर चलाकर ईंट पहुंचाता था। गुरुवार की शाम वह ट्रैक्टर लेकर खुटहन की तरफ आ रहा था। गभिरन बाजार में पटरी पर वाहन खड़ा कर कुछ सामान लेने के लिए सड़क पार करने लगा। तभी सामने से आ रहे ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आ गया।उसे उपचार हेतु जिला चिकित्सालय ले जाया गया। जहां शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई रामकृपाल की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

  • विद्युत तार में प्रवाहित बिजली की चपेट मे आने से युवती झुलसी

जौनपुर धारा,जौनपुर। मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के जयपालपुर गांव में शनिवार को करीब 1बजे एक युवती विद्युत तार में प्रवाहित बिजली की चपेट मे आने से गंभीर रूप से झुलस गई।

उक्त गांव निवासी विभा तिवारी पुत्री मनोज कुमार तिवारी 20वर्ष अपने घर में टेबुल फैन चलाकर कोई कार्य कर रही थी। किसी कार्य से पंखे को खिसकाने लगी उसी दौरान उसके कटे तार में प्रवाहित बिजली की चपेट मे आने से गम्भीररूप से झुलस गई। स्वजनों को इसकी जानकारी होने पर आनन फानन में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मुंगरा बादशाहपुर में भर्ती कराए। जहां चिकित्सको द्वारा उनका इलाज किया जा रहा है।

  • दो दिवसीय माँ शारदा श्रृंगार महोत्सव तीन आज से

जौनपुर धारा,जौनपुर। माँ शारदा शक्तिपीठ (मैहर देवी) की जौनपुर के परमानतपुर में स्थापना के 31वें वर्ष पर आयोजित आस्था एवं परम्पराओं का उत्सव श्रृंगार महोत्सव 3 व 4 मार्च को आयोजिह है। प्रेम व आनन्द से ओत-प्रोत इस उत्सव के प्रातः काल से माता का श्रृंगार व पूजन कर प्रसाद वितरण, 3 मार्च श्रीराम चरित अखण्ड पाठ तथा 4 मार्च विशाल भण्डारा का आयोजन है। भण्डारे के साथ भव्य रंगारंग झाकियों व भजन-गंगा से भक्तों का मन मोह लेने का सिलसिला देर शाम तक चलेगा।

  • चार देशी बम के साथ शातिर बदमाश गिरफ्तार

जौनपुर धारा,बदलापुर। कोतवाली पुलिस ने शनिवार की सुबह लेदुका बाजार के पास से एक शातिर बदमाश को चार देशी बम के साथ गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया।

थानाध्यक्ष रोहित कुमार मिश्र ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि आर्य इण्टर कालेज लेदुका के पास एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में खड़ा है।तत्काल एस.आई.विश्वनाथ सिंह के साथ पुलिस टीम लेकर मौके पर पहुंच गया। पुलिस का वाहन देखते ही वह भागने लगा। जिसे घेराबंदी कर दबोच लिया गया।तलाशी के दौरान उसके पास एक झोले में चार अदद देशी बम बरामद हुआ। पूंछतांछ पर उसने अपना नाम नीरज कुमार निषाद पुत्र ब्रम्हदेव निवासी छंगापुर थाना बदलापुर बताया। एसओ ने बताया गिरफ्तार बदमाश शातिर किस्म का अपराधी है। इसके विरुद्ध खुटहन थाने में कई मुकदमें संगीन धाराओं में दर्ज हैं।

Share Now...