Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरखबरें एक नजर में...

खबरें एक नजर में…

गणतंत्र दिवस पर बन्द रहेगी शराब की दुकानें

जौनपुर धारा, जौनपुर। 26 जनवरी गणतन्त्र दिवस के अवसर पर समस्त आबकारी अनुज्ञापनों को बन्द रखा जाए। उक्त के अनुपालन में आप समस्त अनुज्ञापियों को निर्देशित किया जाता है कि विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी गणतन्त्र दिवस के पावन अवसर पर समस्त देशी शराब, विदेशी मदिरा, बियर, भॉग, ताड़ी की दुकानों एवं सी.एल02, एफ.एल.2/2बी, माण्डलशाप तथा समिश्रबार के अनुज्ञापनों को बन्द रहेगा।

सड़क दुघर्टना में बाइक सवार दो युवक घायल

जौनपुर धारा, शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत आजाद रेलवे क्रासिंग पर सड़क दुघर्टना में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस की मदद से इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को इलाज हेतु जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।

क्षेत्र के उसरहटा गांव स्थित आजाद रेलवे क्रासिंग पर अम्बेडकर नगर जनपद के मकदुमनगर के अलीगंज निवासी 22वर्षीय अभिषेक कुमार पुत्र अच्छेलाल व इब्राहिमपुर निवासी 20वर्षीय अभिषेक पुत्र राधेश्याम बीती रात बाइक से जौनपुर की तरफ से शाहगंज की ओर आ रहें थे कि आजाद रेलवे क्रासिंग पर बाइक लेकर गिरने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस की मदद से इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उक्त दोनों घायलों की हालत गंभीर देख बेहतर इलाज हेतु जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।

चोरो ने चटकाया चार घरो का ताला

जौनपुर धारा, जौनपुर। केराकत कोतवाली के कन्हौली गांव में बीती रात चोरो ने चार घरो का ताला चटका कर दो हजार नकद सहित हजारो रूप्ाये का जेवरात उठा ले गये।

कन्हौली गांव में दलित बस्ती में बीती रात चोरो ने प्रदीप, सतपाल, रविन्द्र व हवलदार के घर ताला तोड़ कर हवलदार के घर से दो मंगलसूत्र, एक करधनी, एक जोड़ी पायल, एक सोने का कान का टब और दो हजार नकद उठा ले गये। प्रदीप, सतपाल व रविन्द्र पूरे परिवार सहित दिल्ली रहते है। इनके घरों से क्या क्या गायब है पता नहीं चल सका।

संदिग्ध परिस्थितियों में रस्सी पर लटका मिला महिला का शव

जौनपुर धारा, जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के सखैला सोनकर बस्ती में बीती रात एक विवाहिता का शव कमरे में रस्सी के सहारे लटका मिला। मृतका के परिजनों ने शव को लटका देखा तो घटना की जानकारी मायके के लोगों को दी। मृतका के मायके और पुलिस के मौके पर पहुंचते तक  ससुराल के लोगो ने शव को घर के बाहर रख दिया था। इस बात की जानकारी मायके के लोगों को हुई तो उन्होंने 112 नंबर पर फोन लगाकर पुलिस को उक्त मामले की जानकारी दी। मौके पर पहुंची गौराबादशाहपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। मृतका का मायका पलटूपुर थाना बरसठी बताया जा रहा है। वही थानाध्यक्ष चंदन राय का कहना है कि कोई तहरीर नही मिली है। जांच कर उचित कार्यवाही की जाएगी।