- नदी में छलांग लगाकर स्वास्थ्य कर्मी ने किया आत्महत्या
जौनपुर धारा, जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के आखडोघाट से गोमती नदी में कूदकर स्वास्थ्य कर्मी ने आत्महत्या कर लिया है। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के रामदास पुर नेवादा गांव निवासी राकेश कुमार 57वर्ष स्वास्थ्य कर्मी सुबह लगभग 10:00 बजे अपने घर से ड्यूटी पर जाने के लिए निकला लेकिन ड्यूटी पर ना जाकर नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या कर लिया। काफी देर बाद तक मछुआरे प्रयास करके लाश को बाहर निकाला। हालांकि स्वास्थ्य कर्मी के आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। फिलहाल पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
- कुएं में गिरने से महिला की मौत
जौनपुर धारा, जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के नाथूपुर गांव निवासी मंजूर अहमद के पत्नी की कुएं में गिरकर मौत हो गई।
मंगलवार की रात लगभग 11:00बजे मंजूर अहमद की पत्नी दुवेशा गांव में स्थित घर पर गई हुई थी, जिससे वह कुए के अंदर गिर पड़ी। इसकी सूचना मिलने के बाद कुएं से बाहर निकाला गया तो उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
- नहाने के दौरान डूबकर मरे व्यक्ति की लाश बरामद
जौनपुर धारा, जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र स्थित रामघाट पर स्नान करने गए व्यक्ति की डूब कर मौत हो गई थी जिसकी पुलिस ने लाश बरामद कर लिया है।
उपरोक्त गांव निवासी गांव के कुछ लोग रामघाट पर जल भरने के लिए गए थे। एक तरफ गांव के लोग भगवान भोले को चढ़ाने के लिए जल भर रहे थे तो वही मन्नालाल 45वर्ष गोमती नदी में स्नान करने लगा। स्नान करते समय वह गहरे पानी में चला गया और डूब कर मौत हो गई। सोमवार से ही पुलिस लाश की तलाश रही थी। बुधवार की शाम पुलिस को जानकारी हुई कि उसकी लाश खोलो घाट पर बने गोमती नदी के पुल में फंसी हुई है। परिवार के लोग वहां पहुंचे और शव की पहचान किया। जिसके बाद पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
- सर्प दंश से वृद्धा की मौत
जौनपुर धारा, जौनपुर। पवांरा थाना क्षेत्र अन्तर्गत उचौरा गांव में सर्पदंश से एक वृद्ध महिला की मौत हो गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी फूला देवी (68) पत्नी स्व. बद्री प्रसाद यादव जो 25 जुलाई की दोपहर करीब तीन बजे खाना बनाने के लिए घर में से उपले निकाल रही थी तभी उपले में बैठे सर्प ने उनके दाहिने हाथ में काट लिया। परिजन आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सतहरिया ले गये, जहां चिकित्साधिकारी ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं इस घटना से परिवार में मातम छा गया है।
- 10 लोगों के विरुद्ध विद्युत चोरी का मुकदमा दर्ज
जौनपुर धारा, मछलीशहर। विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता रामानंद मिश्रा और उनके मातहतों द्वारा पूरे कस्बे में बीती रात सघन चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें 10 लोग कटिया से बिजली चोरी करते हुए पकड़े गए। नगर के महतवाना, सराय, सैयदगंज मंगल बाजार और कायस्थाना आदि मोहल्लों में बीती देर रात तक विद्युत विभाग की टीम चेकिंग करती रही। सभी के खिलाफ विद्युत चोरी की धाराओं में विभाग ने मुकदमा प्ांजीकृत कराया है। इस मौके पर उपखंड अधिकारी एसके सिंह, अवर अभियंता अभिषेक केशरवानी, लाइनमैन हुबलाल, गुड्डू, राजेश, धर्मेंद्र, सुरजीत आदि थे।
- बस की चपेट में आने से युवक की मौत
जौनपुर धारा, जौनपुर। सुजानगंज से बदलापुर की तरफ जा रहे एक बाइक सवार युवक की बखोपुर गांव के पास प्राइवेट बस की चपेट में आ जाने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही आस-पास लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। बाइक सवार संदीप जायसवाल पुत्र जीत लाल जायसवाल उम्र 21 वर्ष केवटली महाराजगंज जा रहा था कि बस की चपेट में आने से मौके पर मृत्यु हो गई। मौके पर पुलिस पहुंची और शव को थाने लाकर विधिक कार्रवाई कर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया, रोते बिलखते परिजन थाने पर पहुंच गए थे।
- धर्मचंद्र गुप्ता बने शिक्षक संघ के अध्यक्ष
जौनपुर धारा, जौनपुर। होरिल राव इंटर कालेज कुंवरपुर प्रांगण में बुधवार को वरिष्ठ प्रवक्ता देवेन्द्र दीक्षित की अध्यक्षता में शिक्षक व शिक्षणेत्तर संघ का चुनाव सम्पन्न हुआ जिसमें शिक्षक संघ के धर्म चंद्र गुप्ता अध्यक्ष व सन्तोष कुमार सिंह निर्विरोध मंत्री चुने गये। इसी प्रकार शिक्षणेत्तर संघ के सर्वसम्मति से अध्यक्ष अरेंद्र कुमार सिंह व मंत्री अनिल कुमार सिंह चुने गये। विद्यालय के प्रबंधक राम प्रताप सिंह व प्रधानाचार्य रविन्द्रनाथ शर्मा ने नव निर्वाचित को बधाई दिया। निर्वाचित पदाधिकारियों ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुई ईमानदारी से दायित्वों के निर्वहन के लिये आश्वस्त किया।
- नाले में मिला मंदबुद्धि युवक का शव
जौनपुर धारा, गौराबादशाहपुर। थाना क्षेत्र के सलोनी महिमापुर गांव में नाले में गिरने से एक मंदबुद्धि युवक की मौत हो गई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भिजवा दिया। स्वजनों के अनुसार सलोनी महिमापुर गांव निवासी सीताराम का 27 वर्षीय पुत्र धर्मेंद्र रात को खाना खाकर सोने चला गया था। सुबह खेत की तरफ गए ग्रामीणों ने गांव के बगल से गुजरे बरसाती नाले में औंधे मुंह पड़े एक शव को देखकर शोर मचाया तथा पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर फोर्स के साथ पहुंचे थानाध्यक्ष रमेश कुमार ने शव को बाहर निकाल कर शिनाख्त करवाई तो उसकी शिनाख्त गांव के ही धर्मेंद्र यादव के रूप में हुई। स्वजनों के अनुसार उक्त युवक थोड़ा मंदबुद्धि का था। इस संदर्भ में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष रमेश कुमार ने बताया कि फिलहाल शव को पोस्टमार्टम हेतु भिजवा दिया गया है। मामले को लेकर स्वजनों किसी के विरुद्ध कोई तहरीर नहीं दी है। यदि तहरीर देते हैं तो मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।
- कार्यशाला का आयोजन आज
जौनपुर धारा, जौनपुर। अर्थव्यवस्था को वन ट्रिलियन डॉलर की इकोनामी बनाना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। इस क्रम में भारत सरकार के कार्यक्रम व कार्यान्वयन मंत्रालय की ओर से विभिन्न सामाजिक व आर्थिक सर्वेक्षण कराये जा रहे हैं। सर्वेक्षण से जुड़ी इकाइयों व उनके उत्पाद से जुड़े आंकड़ों के आकलन करने वाले विभागों की कार्यशाला 27 जुलाई पूर्वाह्न 11 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित होगी। आयोजन के लिए जिला स्तरीय समिति का गठन किया गया है, जिसमें जिलाधिकारी अध्यक्ष, मुख्य विकास अधिकारी, एनएसओ भारत सरकार के प्रतिनिधि, सहायक निदेशक कारखाना, सहायक श्रम आयुक्त, खादी ग्रामोद्योग अधिकारी, सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा व जिला सूचना अधिकारी सदस्य हैं। महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र संयोजक तथा जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी सदस्य सचिव बनाए गए हैं। उक्त कार्यक्रम में समस्त कारखानों के पदाधिकारी, श्रमिक संगठन, होटल एवं रेस्टोरेन्ट, चिट्स फण्ड सोसाइटी, समस्त व्यापार मण्डल, समस्त सहकारी समिति, समस्त परिवहन ट्रेड यूनियन, प्लाइवुड एशोसिएशन, डॉक्टर एशोसिएशन/नर्सिंग एशोसिएशन/मेडिकल स्टोर एशोसिएशन के पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया है तथा आर्थिक विकास में इनका सुझाव अपेक्षित है।
- मौसम के बदलने से आंखो में हो रहा है इन्फेक्शन
जौनपुर धारा, मुफ्तीगंज। स्थानीय क्षेत्र में मौसम बदलने के कारण आई फ्लू का प्रकोप जोरों पर बढ़ रहा है। क्षेत्र में आई फ्लू के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। डाक्टरों के अनुसार मौसम में बदलाव आने के कारण आंखों में जलन, लाल हो जाना यह सब इन्फेक्शन के कारण हो रहा है। डाक्टरों के अनुसार इससे बचने के लिए आंखों पर चश्मा लगाना जरूरी है दिन में कम से कम दो बार आंख को ठंडे पानी से धोना चाहिए। डाक्टरों की सलाह से दवा का इस्तेमाल करना चाहिए। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी डा. एसके यादव ने बताया कि इस समय मौसम बदलाव के कारण आंखो में इन्फेक्शन हो रहा है। इसको आंख के डाक्टरों से सम्पर्क कर सही ढंग से इलाज करवायें लापरवाही से आंख खराब हो सकती है।
- गर्मी के चलते छात्र हुआ बेहोश
जौनपुर धारा, मछलीशहर। ब्लाक क्षेत्र के खजुरहट ग्राम सभा अंतर्गत तिवारीपुर प्राथमिक विद्यालय में कक्षा 5 का छात्र गर्मी से बेहोश होकर गिर गया। प्रधानाध्यापक सुनील कुमार पांडेय ने बताया कि पंखी से हवा करने के 15 मिनट बाद उसे होश आया। उक्त विद्यालय में लगभग बारह बजे प्रधानाध्यापक कक्षा में संस्कृत भाषा का शिक्षण कर रहे थे। इसी बीच छात्र अनमोल कुमार बैठे बैठे गिरने लगा। शिक्षक दौड़ कर उसके पास पहुंचे और तत्काल पानी का छींटा दिया और पंखे से हवा दी। थोड़ी देर बाद बालक होश में आया। जब वह स्वास्थ हो गया तो उसे बाइक द्वारा घर भेजवाया। शिक्षको का कहना है विद्यालय के समय बिजली नहीं रहती है और परिसर में वृक्ष नहीं है जिससे कमरे में बहुत गर्मी रहती है। गर्मी के कारण ही बच्चे परेशान रहते हैं।
- गर्मी के चलते छात्र हुआ बेहोश
जौनपुर धारा, मछलीशहर। ब्लाक क्षेत्र के खजुरहट ग्राम सभा अंतर्गत तिवारीपुर प्राथमिक विद्यालय में कक्षा 5 का छात्र गर्मी से बेहोश होकर गिर गया। प्रधानाध्यापक सुनील कुमार पांडेय ने बताया कि पंखी से हवा करने के 15 मिनट बाद उसे होश आया। उक्त विद्यालय में लगभग बारह बजे प्रधानाध्यापक कक्षा में संस्कृत भाषा का शिक्षण कर रहे थे। इसी बीच छात्र अनमोल कुमार बैठे बैठे गिरने लगा। शिक्षक दौड़ कर उसके पास पहुंचे और तत्काल पानी का छींटा दिया और पंखे से हवा दी। थोड़ी देर बाद बालक होश में आया। जब वह स्वास्थ हो गया तो उसे बाइक द्वारा घर भेजवाया। शिक्षको का कहना है विद्यालय के समय बिजली नहीं रहती है और परिसर में वृक्ष नहीं है जिससे कमरे में बहुत गर्मी रहती है। गर्मी के कारण ही बच्चे परेशान रहते हैं।



