Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार

जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
Homeअपना जौनपुरखबरें एक नजर में...

खबरें एक नजर में…

धार्मिक स्थलों पर सीसीटीवी कैमरा लगाने को एसपी सिटी ने ली बैठक

जौनपुर धारा, जौनपुर। अपर पुलिस अधीक्षक नगर बृजेश कुमार गौतम सीओ सिटी कुलदीप कुमार गुप्ता के नेतृत्व में बुधवार दिन के लगभग एक बजे नगर कोतवाली परिसर में धार्मिक स्थलों पर पुजारी और मुतवल्लीयो के साथ एक बैठक की गई। एसपी सिटी व उपस्थित पुलिस अधिकारियों द्वारा सभी लोगों को बताया गया कि मंदिर मस्जिद व पूजा स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जानें की सलाह दी गई। सीसीटीवी कैमरा धार्मिक स्थलों व पूजा स्थलों पर इसलिए लगाया जाना अति आवश्यक है कि आराजक तत्वों द्वारा किसी भी तरह की शरारत की जाए तो इसका खुलासा आसानी से किया जा सके। इसके अलावा उसकी सुरक्षा भी उचित ढंग से हो सकेगी। बैठक में शहर कोतवाल मिथिलेश कुमार मिश्रा, चौकी प्रभारी राज कालेज राम प्रकाश यादव, चौकी प्रभारी शंकर मण्डी, कंचन पाण्डेय, राजिव मल, विसेन समेत कई उप-निरीक्षक मौजूद रहे हैं।

खूंटे से बंधी भैंस को पिकअप पर लाद ले गये पशु तस्कर

जौनपुर धारा, जौनपुर। पवांरा थानाक्षेत्र के अन्तर्गत कुंवरपुर गांव में 16/17 जनवरी   की रात्रि पशु तस्कर रामधारी यादव पुत्र स्व.कालूराम यादव के घर के सामने छप्पर में खूंटे से बंधी उनकी भैंस पिकअप पर लाद लिये तथा दूसरी भैंस को भी लादने का प्रयास कर रहें थें, लेकिन खटपट की आवाज सुनकर परिवार के लोग जाग गये। शोर मचाने पर एक भैंस को ले जाने में पशु तस्कर सफल हुए। पीड़ित रामधारी यादव ने बताया कि इसके पहले भी पशु तस्कर एक भैंस को लाद ले गये थे। सूचना पर डायल-112 की पुलिसटीम भीं पहुंची और छानबीन में जुट गयी।

सनहरे अक्षरों में लिखा जायेगा 22 जनवरी का दिन

जौनपुर धारा, जौनपुर। 22 जनवरी का दिन सुनहरे अक्षरों में दर्ज किया जाएगा, क्योंकि इस दिन सालों बाद अयोध्या में रामलला अपने भव्य राम मंदिर में विराजित होंगे। अयोध्या में नवनिर्मित भगवान श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर मकर संक्राति से ही मंदिरों व अध्यात्मिक स्थलों में भजन कीर्तन, रामकथा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है। 14 से 22 जनवरी 2024 तक सभी मंदिरों में भजन-कीर्तन के साथ ही रामकथा और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम भी कराया जा रहा है। उसी के क्रम में पूरे जनपद में कार्यक्रम किया जा रहा है। तहसील केराकत में कलाकार योगेन्द्र नाथ चौबे द्वारा दुर्गा देवी मंदिर ग्राम चौकिया, सुभाष चंद्र यादव द्वारा हनुमान जी का मंदिर ग्राम धनरखा, सुनील यादव द्वारा शंकर जी मंदिर ग्राम लोहगाजर में कार्यक्रम किया गया। इसी प्रकार तहसील शाहगंज में कलाकार नरेंद्र बहादुर यादव द्वारा हनुमान मंदिर पूर्वी कौड़िया बुढ़वा बाबा, रामजियावन यादव द्वारा श्री राम लीला मंदिर ईशापुर में, राम मिलान यादव द्वारा श्री शिवमंदिर खोभरिया पिलकिछा में, तहसील मड़ियाहूं में कलाकार अब्दुल रसीद द्वारा श्री हनुमान मंदिर बहरैचा, कलाकार राजकुमार यादव द्वारा हनुमान मंदिर सिकंदरपुर, अशोक कुमार यादव द्वारा हनुमान मंदिर शुदनीपुर, जगदीश यादव द्वारा राधाकृष्ण मंदिर सरायविक्रम में कार्यक्रम किया गया। इसी प्रकार जनपद के अन्य तहसीलों में भी पंजीकृत गायकों द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।

20 जनवरी तक बन्द रहेंगे आठ तक के सभी स्कूल

जौनपुर धारा, जौनपुर। कड़ाके की ठण्ड और ठिठुरन के चलते बीएसए जौनपुर ने जिलाधिकारी के आदेश पर कक्षा आठ तक के सभी स्कूलो को 20 जनवरी तक के लिए बन्द करने का आदेश जारी कर दिया है। जिसमे सीबीएसई, आईसीएसई, उ.प्र.बोर्ड, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त, मदरसा, परीषदीय एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में बंदी का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया।