― Advertisement ―

spot_img

ससुराल आए युवक की संदिग्ध मौत से सनसनी

सरायख्वाजा थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस जांच में जुटीसरायख्वाजा (जौनपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के जमुनीपुर गांव में बुधवार सुबह एक युवक की मौत का...
Homeअपना जौनपुरखबरें एक नजर में...

खबरें एक नजर में…

सड़क दुर्घटना में दो घायल

जौनपुर धारा, जौनपुर। पवांरा थाना क्षेत्र के अन्तर्गत उचौरा बाजार में शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे दो बाइकों में हुई भिड़न्त में से एक बाइक पर सवार रामनरायन यादव (75) पुत्र स्व.रामदास यादव निवासी हिम्मतपुर गिरकर गम्भीररुप से घायल हो गये। स्थानीय लोगों व पुलिस की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सतहरिया पहुंचवाया गया। जहां चिकित्साधिकारी ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गम्भीर देखते हुए बेहतर इलाज हेतु जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

वहीं उसी दिन दारापुर गांव के पास एक बाइक कुत्ते से टकरा गयी। जिसमें बाइक पर बैठी  विमला देवी (55) पत्नी जिमिदार ग्राम-सजईंकला गिरकर घायल हो गयी। स्थानीय लोगों की मदद से उसे भी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सतहरिया पहुंचाया गया।

गांजा के साथ युवक चढ़ा पुलिस के हत्थे

जौनपुर धारा, जौनपुर। शाहगंज कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत भादी खास स्थित पल्थी मोड़ पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को पकड़ा तलाशी के दौरान झोले में अवैध रूप से गांजा के साथ गिरफ्तार किया।

शुक्रवार की सुबह उपनिरीक्षक मंशाराम गुप्ता अपने हमराहियो के साथ पल्थी मोड़ पर  वाहन चेकिंग कर रहे थे। मुखबिर ने सूचना दिया कि एक युवक गांजा लेकर आ रहा है। पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को झोले के साथ पकड़ा तलाशी के दौरान युवक के पास से डेढ़ किलो की मात्रा में गांजा बरामद किया। पूछताछ के दौरान युवक ने नाम पता क्षेत्र के बड़ागांव  निवासी मोहम्मद अजीम पुत्र मोहम्मद मोबिन बताया। पुलिस ने हिरासत में ले एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर चालान भेज दिया।

स्वामी विवेकानंद जयंती पर हुआ विविध कार्यक्रम का आयोजन

जौनपुर धारा, शाहगंज। राष्ट्रीय युवा दिवस पर नगर में स्वामी विवेकानंद तिराहे पर स्थित स्वामी विवेकानंद जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पण करके उनका जन्मदिन मनाया गया।

इस युवा भारत दौड़ में प्रथम द्वितीय तृतीय क्रमशः आतिश कृष्ण और रितिक ने स्थान प्राप्त किया। शिवाजी शाखा बौलिया घास मंडी से प्रारंभ होकर यह दौड़ श्री विवेकानंद स्वामी  मार्ग पर समाप्त हुआ?। दौड़ को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह जिला प्रचारक सूरज जी ने झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान संघचालक दिलीप अग्रहरि, बौद्धिक प्रमुख प्रधानाचार्य सूर्य नारायण पांडे, गोपाल जी, हनुमान जी, मुकेश अवनीश अजय जैसे तमाम कार्यकर्ता सम्मिलित रहे। संचालन देवेश चन्द्र जायसवाल ने किया। वहीं फरीदुल हक मेमोरियल पीजी कालेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के बैनर तले एक दिवसीय सामान्य शिविर के तहत राष्ट्रीय युवा दिवस पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान डा.निजामुद्दीन, कार्यक्रम अधिकारी डॉ.अनामिका मिश्रा, डॉ.संजय यादव, डॉ.पूजा रानी, डॉ.भास्कर तिवारी, डॉ.सुनीता यादव आदि मौजूद रहे।

लाटरी से कृषि यंत्रों हेतु 203 कृषको का हुआ चयन

जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित 15सदस्यीय जनपद स्तरीय कार्यकारी समिति की निगरानी में शुक्रवार को काशीराम सामुदायिक भवन में 203 लक्ष्य के सापेक्ष कृषि यंत्रों हेतु ई-लाटरी के माध्यम से 203 कृषको का पारदर्शी तरीके से चयन किया गया। एलईडी लगाकर पहले किसानों को डेमो के रूप में मॉक ड्रील करके दिखाया गया फिर ई-लाटरी द्वारा चयन किया गया।

गुरुवार को 166कृषको का चयन किया गया। 10हजार रुपये से अधिक अनुदान वाले कृषि यंत्रों के लिए शुक्रवार को 27कस्टम हायिंरग सेंटर, तीन कंबाइन हार्वेस्टर, पांच स्माल गोदाम और दो चौफ कटर के लिए किसानों का चयन किया गया। कार्यक्रम का संचालन उप परियोजना निदेशक आत्मा डा.रमेश चंद्र यादव ने किया। पहली बार ई-लाटरी से कृषि यन्त्रो हेतु कृषको के चुनाव की प्रक्रिया को किसानों ने सराहा। इस मौके पर उप जिलाधिकारी प्रजाक्ता त्रिपाठी, डीडी एजी हिमांशु पाडें, डीडी एससी वाराणसी प्रमोद सिंह, जिला कृषि अधिकारी केके सिंह, एलडीएम शंकर सामंत, जिला गन्ना अधिकारी सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे।

यू डाइस फीडिंग में लाएं तेजी : खण्ड शिक्षा अधिकारी

जौनपुर धारा, जौनपुर। जफराबाद क्षेत्र के बाकराबाद स्थित बीआरसी पर शुक्रवार को बीईओ अमरेश सिंह ने मान्यता प्राप्त विद्यालयों के प्रबन्धको के साथ अहम बैठक किया। बैठक में यू डाइस फीडिंग में तेजी लाने का निर्देश दिया गया।

बैठक में खण्ड शिक्षा अधिकारी ने बताया 20ऐसे िवद्यालयों को नाम बताया जिसमें यू डाइस फीडिंग का काम बहुत ही धीरे गति से हो रहा है। उन्होंने कहा अगर समय से यू डाइस प्रोफाइल कंप्लीट नहीं की जाती तो उन विद्यालयों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। स्कूल प्रबंधकों ने  एक सुर में कहा कि निजी विद्यालय चलाना एक टेढ़ी खीर हो गई है जिसमे  सरकार द्वारा कोई भी ना तो अनुदान दिया जाता है, ना ही किसी प्रकार की सहायता की जाती है। इसके उत्तर में खंड शिक्षा अधिकारी अमरेश सिंह  ने कहा कि शासन स्तर पर आप लोगों की समस्याओं का हल निकालने के लिए कार्यवाही चल रही है। इस अवसर पर प्रबंधक विनय श्रीवास्तव, राजन खान, विमल दुबे, अवधेश प्रजापति, रीना सिंह, साहब लाल मौर्या, बुद्धि लाल यादव, अशोक विश्वकर्मा अन्य मौजूद रहे।

Share Now...