― Advertisement ―

spot_img

ससुराल आए युवक की संदिग्ध मौत से सनसनी

सरायख्वाजा थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस जांच में जुटीसरायख्वाजा (जौनपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के जमुनीपुर गांव में बुधवार सुबह एक युवक की मौत का...
Homeअपना जौनपुरखबरें एक नजर में...

खबरें एक नजर में…

विद्युत तार से सरिया हुआ स्पर्श मजदूर की गई जान

जौनपुर धारा, जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र के सुंगुलपुर गांव में गुरुवार की सुबह निर्माणाधीन मकान में चल रहें कार्य के दौरान छत पर सरिया फैलाने के दौरान ऊपर से गए विद्युत तार से सरिया स्पर्श हो जाने से मजदूर की मौत हो गयी। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए थाने लाकर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई। बदलापुर थाना क्षेत्र के बरौली गांव निवासी चंद्रभान गौतम उर्फ बाले ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि मेरा 20वर्षीय पुत्र सत्यम गौतम सुंगुलपुर गांव निवासी राहुल गौतम के निर्माणधीन मकान में मजदूरी करने गया था। काम के दौरान सत्यम छत के लेंटर का कार्य चल रहा था। छत पर सरिया बिझाने के दौरान लोहे का सरिया ऊपर गए विद्युत तार से स्पर्श हो गया। उस दौरान विद्युत आपूर्ति होने के कारण उसकी मौत हो गयी।इस दौरान थाना परिसर में पहुँचे परिजन एक दूसरे को सांत्वना देते नजर आए।

ट्यूबवेल के कमरे का ताला चटकाकर मोटर उठा ले गए चोर

जौनपुर धारा, खुटहन। नूरुद्दीनपुर गांव में बुधवार की रात ट्यूबवेल के कमरे का ताला चटकाकर विद्युत मोटर उठा ले गए चोर। घटना की जानकारी सुबह होने पर पीड़ित किसान ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में तहरीर दिया है। गांव निवासी प्रदीप कुमार सिंह अपने घर से लगभग तीन सौ मीटर दूर खेत में सिंचाई के लिए ट्यूबवेल लगाए हैं। जिस पर कमरा भी बना रखे हैं। रात में अज्ञात चोरों ने ताला चटकाकर भीतर फाउंडेशन पर नट वोल्ट से बंधी मोटर खोल कर उठा ले गए। मोटर की कीमत बीस हजार से अधिक बताई जाती है।

तमंचा व कारतूस के साथ तीन गिरफ्तार

जौनपुर धारा, जौनपुर। दो थानों की पुलिस ने तमंचों, कारतूस व चोरी के मोबाइल के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष सिकरारा राजाराम द्विवेदी, एसआइ कश्यप कुमार सिंह, श्रीकृष्ण राम व हमराहियों ने गुरुवार को मिले सुराग पर बरगूदर पुल के पास बेलछा मोड़ से बक्शा के हकारीपुर निवासी रिंकू यादव व उसके साथी अभयचंद पट्टी निवासी आकाश यादव को गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों के पास से तमंचा, कारतूस व पूर्व में हुई चोरी हुए दो एंड्रायड मोबाइल बरामद हुए। जफराबाद के एसआई धनुषधारी पांडेय व उनके हमराहियों ने हिस्ट्रीशीटर जफराबाद के सरैंया निवासी दीपक सिंह उर्फ आशीष सिंह को तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया।

ई-लाटरी द्वारा चयन कर होगा यन्त्र वितरण

जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा की अध्यक्षता में कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं के अन्तर्गत विभागीय पोर्टल के माध्यम से कृषि यन्त्र हेतु बुकिंग कराने वाले कृषकों को यन्त्र वितरण हेतु ई-लाटरी द्वारा चयन किया गया, इसमें 116 किसानों का चयन रोटावेटर हेतु, 15 किसान हैरो के लिये, 13पैडी/मल्टीक्रापथ्रेसर के लिये, 15लेजर लैण्डलेवलर के लिये एवं 7किसानों का चयन मिनीराईस मिल के लिये किया गया है। चयन की अगली कड़ी मे 12 जनवरी को 27 कस्टम हायिंरग सेन्टर, 03 कम्बाईन हार्वेस्टर, 05स्माल गोदाम एवं 02चेप कटर मानवरहित का चयन किया जाना है।

बेटे की मौत सुनते ही पिता की हार्ट अटैक से मौत, परिवार को मचा कोहराम

जौनपुर धारा, जौनपुर। थाना सरपतहां क्षेत्र के एक गांव मे गुरूवार को ईलाज के दौरान बेटे की मौत की खबर सुनते ही पिता की हार्ट अटैक से मौत हो गई, जिससे परिवार मे मचा कोहराम मच गया। थाना सरपतहां क्षेत्र के कटघर गांव निवासी सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य रहे 75वर्षीय भरत दूबे बेटे 42वर्षीय राकेश दूबे की अचानक मौत की खबर  सुनते ही गुरूवार को दोपहर मौत हो गई। राकेश दूबे की तबीयत कुछ दिन से खराब चल रही थी। सुबह परिजन राजकीय चिकित्सालय शाहगंज मे भर्ती कराया था। ईलाज के दौरान लगभग एक बजे मौत हो गई। मौत की खबर सूनते ही पिता की ही मौत हो गई। बाप व बेटे की मौत से परिवार मे कोहराम मच गया। दोनों का देर शाम दाहसंस्कार कर दिया गया।

Share Now...