Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

Jaunpur Dhara 18-08-2026

Jaunpur Dhara E-Paper का आज का अंक यहां पढ़ें। जौनपुर धारा समाचार पत्र में जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, उत्तर प्रदेश समाचार और प्रमुख घटनाओं की ताजा जानकारी प्राप्त करें।
Homeअपना जौनपुरखबरें एक नजर में...

खबरें एक नजर में…

सड़क दुर्घटना में दो घायल, एक का टूटा पैर

जौनपुर धारा, जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना के केराकत-जौनपुर मार्ग पर इटैली नाले के पास मोटर साइकल से धक्का लगने पर बृद्ध व मोटर सायकल सवार दोनो घायल हो गये।

रामपुर ग्राम पंचायत के चकिया गांव निवासी करिया 70वर्ष किसी काम से इटैली बाजार पैदल जा रहे थे तभी जौनपुर से आ रहे बाइक सवार बोलोरो को ओवर टेक करने में करिया को धक्का मारते हुए सड़क पर गिर कर घायल हो गया। करिया का बांया पैर टूट गया वही बाइक सवार बेहोस हो गया। ग्रामीण दोनो को सीएचसी मुफ्तीगंज पर ले गये जहाँ डाक्टरो ने हालत नाजुक देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिए।

निर्माणाधीन गौशाला से सबमर्सिबल चोरी

जौनपुर धारा, गौराबादशाहपुर। ग्राम राजेपुर सेकेंड के राजस्व गांव रसूलपुर सुधाकर फाउंडेशन स्कूल के सामने निर्माण हो रहे गौशाला में से शनिवार की रात रात्रि में समरसेबल चोरी हो गया। सुबह मिस्त्री अजय प्रजापति ने देखा तब प्रधान को सूचना दिया। प्रधान प्रतिनिधि राजेश सरोज ने पुलिस को सूचना दे दी।

किशोरी बरामद, अपहरण का आरोपित चढ़ा हत्थे

जौनपुर धारा, खुटहन। स्थानीय थाना पुलिस ने किशोरी के अपहरण व पाक्सो एक्ट में वांछित आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष अरविन्द कुमार सिंह, एसआइ महेंद्र यादव व उनके हमराहियों ने मुखबिस से मिली सूचना पर रविवार को खुटहन बाजार से पटैला निवासी आरोपित अमन जायसवाल को गिरफ्तार कर किशोरी को बरामद कर लिया। आवश्यक लिखापढ़ी के बाद किशोरी को उसके स्वजन को सौंप दिया। आरोपित को चालान कर न्यायालय किशोर बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया। न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया। मालूम हो कि गत एक जनवरी को किशोरी को आरोपित घर से बहका-फुसला कर भगा ले गया था। काफी खोजबीन के बाद भी पता न चलने पर किशोरी के स्वजन ने शुक्रवार को थाने में आरोपित के विरुद्ध नामजद तहरीर दी थी। थानाध्यक्ष अरविंद सिंह ने बताया सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपति की तलाश की जा रही थी।

दुष्कर्म का वांछित आरोपित चढ़ा पुलिस के हत्थे

जौनपुर धारा, जौनपुर। शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत एक गांव में युवती के साथ दुष्कर्म करने के मामले में वांछित आरोपित युवक को मुखबिर की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान भेज दिया।

आजमगढ़ जनपद के अहिरौला थाना क्षेत्र के पहिजन रामपुर गांव निवासी उमेश कुमार पुत्र रामसूरत यादव कोतवाली क्षेत्र में रिश्तेदारी में एक महिला के साथ दुष्कर्म के आरोप में दर्ज मुकदमे में फरार चल रहा था।कि रविवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर एस आई जियाउद्दीन ने हमराहियों के साथ नगर के स्थित रेलवे क्रासिंग के समीप से गिरफ्तार कर चालान भेज दिया।

अक्षत कलश यात्रा में गूंजा जय श्रीराम का उद्घोष

जौनपुर धारा, खेतासराय। अयोध्या धाम में श्रीराम रामचंद्र के भव्य मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर रविवार की दोपहर विहिप व बजरंग दल ने पूजित अक्षत कलश यात्रा निकाली जो शाहापुर से शुरू हुई और जमदहा बाज़ार पहुँचकर संपन्न हुई। इस दौरान घर-घर अक्षत व राम मंदिर के चित्र का वितरण हुआ और समूचा क्षेत्र जय श्री राम के उद्घोष से गुंजायमान रहा। इस दौरान जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया तो वहीं सुरक्षा के लिहाज से पुलिस के जवान मुस्तैद रहे। इस दौरान प्रदुम्न तिवारी, उपेंद्र मिश्र, पुष्पा चौबे, अमित सोनकर आदि शामिल रहे।