― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरखबरें एक नजर में...

खबरें एक नजर में…

वांछित आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जौनपुर धारा, जौनपुर। सिंगरामऊ थाना पुलिस ने किशोरी के अपहरण, दुष्कर्म, एससी-एसटी एक्ट व पाक्सो एक्ट के मुकदमे में वांछित आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष तरुन कुमार श्रीवास्तव ने बताया उप निरीक्षक अरविन्द कुमार व उनके हमराहियों ने गुरुवार को गश्त के दौरान मिले सुराग पर बोधी पट्टी निवासी फरार आरोपित विवेक यादव को कुधुआं बाजार से गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक लिखापढ़ी कर आरोपित का शुक्रवार को चालान कर दिया।

आरोप है कि गत तीन दिसंबर को विवेक यादव किशोरी को बहका-फुसलाकर अगवा कर ले गया था। 10दिसम्बर को किशोरी के स्वजन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज हुआ। पुलिस का दबाव बढ़ने पर आरोपित किशोरी को कुछ दिनों पूर्व छोड़कर भाग गया।किशोरी का मेडिकल मुआयना व बयान दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपित की तलाश कर रही थी।

भूमि विवाद में दबंगों ने मां बेटे को पीटकर किया घायल

जौनपुर धारा, जौनपुर। शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत अरगूपुर कला गांव में जमीनी विवाद को लेकर पट्टीदारों ने मां बेटे को लाठी डंडे से पीटकर कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मौके पर मौजूद परिजनों ने घायलों को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।

बीबीगंज चौकी क्षेत्र के अन्तर्गत अरगूपुर कला गांव में शुक्रवार की सुबह जमीनी विवाद के चलते मामूली कहासुनी के दौरान दबंग पट्टीदारों ने 45 वर्षीय मीना देवी पत्नी अर्जुन गौड़ व 14वर्षीय कृष्ण कुमार पुत्र अर्जुन गौड़ को लाठी डंडे से पीटकर लहूलुहान कर दिया। मौके पर मौजूद परिजनों ने आनन फानन में घायलों को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया।जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। वहीं पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने दोषियों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया।

हत्यारोपित पिता-पुत्र गिरफ्तार

जौनपुर धारा, बदलापुर। कोतवाली पुलिस ने घनश्यामपुर गांव से शुक्रवार की सुबह हत्यारोपित पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया।

थानाध्यक्ष संतोष कुमार पाठक को मुखबिर से सूचना मिली कि रजनीश तिवारी के हत्यारोपित शरदचंद तिवारी व उसका पुत्र प्रांजुल अपने घर पर मौजूद हैं तथा कहीं भागने की फिराक में है। उन्होंने तत्काल चौकी प्रभारी घनश्यामपुर सुनील वर्मा को मौके पर मय फोर्स भेज दिया। चौकी प्रभारी ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। उक्त गांव निवासी रजनीश तिवारी का पड़ोसी शरदचंद से विवाद चल रहा था। जिसे लेकर दो जनवरी की सुबह दोनों पक्षों में मारपीट हो गयी थी। जिसमें रजनीश गंभीर रूप से घायल हो गया था। उपचार के दौरान बीएचयू में बुधवार की रात उसकी मौत हो गयी थी। मामले में पुलिस ने पहले ही केस दर्ज किया था। मौत के बाद गैर इरादत्न हत्या का भी केस दर्ज हुआ।

अलग-अलग गांव से दो किशोरी भगाने के आरोप में केस दर्ज

जौनपुर धारा, बदलापुर। कोतवाली क्षेत्र के दो अलग-अलग गांव से दो किशोरियों के भगाने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई में जुट गयी है।

क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि धनी गोपालपुर गांव निवासी गौरीशंकर पुत्र सुनील ने हमारी नाबालिग पुत्री को 30 दिसम्बर को बहला-फुसला कर भगा ले गया। इसी तरह एक गांव निवासिनी किशोरी की मां ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगायी है कि बबुरा गांव निवासी अमित निषाद उर्फ रामू पुत्र अभयराज ने मेरी नाबालिग पुत्री को एक जनवरी को भगा ले गया। पुलिस दोनों मामलों में केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।

शिक्षकों के वेतन अवरुद्ध करने की हुई संस्तुति, मचा हड़कंप

जौनपुर धारा, सुइथाकला। यूडायस पोर्टल पर स्टूडेंट प्रोफाइल अपडेशन कार्य में लापरवाही और उदासीनता को लेकर शिक्षकों के प्रति स्थानीय बीईओ राजेश कुमार वैश्य ने कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने शुक्रवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखकर प्रधानाध्यापक समेत शिक्षकों का वेतन अवरुद्ध करने की संस्तुति की है। सूत्रों की मानें तो बीईओ राजेश कुमार वैश्य द्वारा लगातार अपडेशन कार्य में तेजी लाने के बारे में अवगत कराने के बावजूद भी शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय विरैली और सारीजहांगीर पट्टी के शिक्षकों द्वारा कार्य के प्रति लापरवाही और उदासीनता दिखाई जा रही थी। जिस पर उन्होने शुक्रवार को कड़ा रुख अपनाते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखकर उक्त विद्यालयों पर तैनात प्रधानाध्यापक, शिक्षकों समेत शिक्षा मित्रों के वेतन को अवरुद्ध करने की संस्तुति की है।

Share Now...