माआईनर का गेट बंद होने से सिंचाई प्रभावित, किसानों में आक्रोश
जौनपुर धारा, खुटहन। शारदा सहायक खण्ड-36 से निकली माईनर नहर नदौली गांव से सोंगर रजवाहा तक जाती है। जिससे हजारों किसानों की खेत की सिंचाई होती है और नदौली गांव में पानी छोड़ने व बन्द करने के लिये गेट लगा है। जेई व गेटमैन द्वारा सिंचाई के समय गेट बन्द कर दिया जाता है। जिससे फसल की सिंचाई नहीं हो पा रही हैं। दीदखोरा गांव के प्रगतिशील किसान राष्ट्रपति से सम्मानित विनय मिश्रा ने आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि जेई द्वारा गर्मी में माईनर की मिट्टी बेच दी जाती है, सिंचाई के समय पानी उपर से बहता है। गांव के किसान राकेश, महेश, विमलेश, शिव मिलन, लालसाहेब, महेंद्र, श्याम लाल, अमर चंद आदि ने रोष प्रकट किया।
आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर बैठक आज
जौनपुर धारा, जौनपुर। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने अवगत कराया है कि आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत आयोग द्वारा दिए गये निर्देशों के क्रम में राजनैतिक दलों/निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों द्वारा चुनाव प्रचार हेतु प्रयुक्त की जाने वाली प्रचार सामग्रियों तथा चुनाव संबंधी अन्य वस्तुओं की मानक दरों के निर्धारण के सम्बन्ध में विचार-विमर्श हेतु जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 04 जनवरी को सायं 04.00 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आहूत की गयी।
समाजसेवी के निधन से शोक की लहर
जौनपुर धारा, खुटहन। क्षेत्र के लवायन गॉव निवासी वयोवृद्ध समाजसेवी बेचन शुक्ला (82वर्ष) का बुधवार की सुबह अचानक हृदयगति रुक जाने से निधन हो गया। दुःखद खबर सुन क्षेत्र में शोक की लहर छा गयी। वे अपने पीछे भरे पूरे परिवार को छोड़ गये। वह सामाजिक कार्यांे में जीवनपर्यंत बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते रहे। ग्रामीणों ने उनके द्वारा समाज में किये गए अच्छे कार्यांे को याद कर अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। परिजनों ने उनके पार्थिव देह का अंतिम संस्कार आदि गंगा गोमती के तट सुतौली घाट पर कर दिया।
गोमती घाट पर मिला अज्ञात युवक का शव
जौनपुर धारा, केराकत। स्थानीय थाना क्षेत्र के उदयचंदपुर गांव के समीप गोमती घाट पर बुधवार को अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मचा गया सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई। गौरतलब हो कि गोमती घाट पर शव जलाने गए राहुल कुमार का ध्यान अचेत अवस्था में पड़े व्यक्ति पर पड़ी अनहोनी की आशंका होने पर पुलिस को सूचना दी।मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक रामजन्म यादव ने युवक को तत्काल हॉस्पिटल भेजवाया गया। जहां चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है, मुंह से झाग निकला हुआ था। मौके की जांच की गई तो जाकेट के जेब में कीटनाशक दवा मिली। सूचनाकर्ता ने बताया कि यह युवक शाम 4बजे से ही शमशान घाट पर नशे की हालत में लड़खड़ाता हुआ घूम रहा था और रात के 7 बजे के बाद ये रोड के किनारे मुंह के बगल गिरा पड़ा था। पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई।



