― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरखबरें एक नजर में...

खबरें एक नजर में…

गांजा के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

जौनपुर धारा, जौनपुर। पुलिस अधीक्षक डॉ.अजय पाल शर्मा के आदेश के अनुपालन में व थानाध्यक्ष राजनरायन चौरसिया के कुशल मार्गदर्शन में चलाये जा रहे। अपराध की रोकथाम अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत सोमवार की सुबह करीब पांच बजे मुखबिर की सूचना पर थानाध्यक्ष राजनरायन चौरसिया, उपनिरीक्षक मंजय यादव ने हेड कान्सटेबल सर्वेश सिंह व हेड कान्सटेबल आशीष यादव के साथ कुंवरपुर नहर पुलिया से एक अभियुक्त हीरालाल पुत्र स्व.रामराज निवासी सरायबीका, थाना पवांरा को एक किलो सौ ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया।

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

जौनपुर धारा, खेतासराय। स्थानीय क्षेत्र के मानीकलां हाल्ट के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। स्टेशन मास्टर की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कारवाई किया। अर्जनपुर ग्राम निवासी राजमन(28) पुत्र नगई राम रविवार की रात्रि लगभग दस बजे उक्त क्रासिंग से होकर गुजर रहे थे कि अचानक ट्रेन से टकराकर छिटक गया। जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। देर रात्रि मानी हाल्ट पर तैनात कर्मचारी ने स्टेशन मास्टर सुरेश चंद्र को सूचित किया तो सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पहचान कराया।

Share Now...