Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

E-Paper 19-08-2026

जौनपुर धारा का नवीनतम ई-पेपर यहां पढ़ें। जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, प्रमुख समाचारों और ताजा अपडेट के लिए Jaunpur Dhara E-Paper ऑनलाइन देखें।
Homeअपना जौनपुरखबर का असर, नगर के कमासिन ड्रेन नहर की सफाई शुरू

खबर का असर, नगर के कमासिन ड्रेन नहर की सफाई शुरू

  • समाचार पत्र ने प्रमुखता से छपी थी खबर

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। आखिरकार नगर में स्थित कमासिन ड्रेन नहर की साफ-सफाई शुक्रवार को जेसीबी मशीन से शुरू कर दिया गया है जिससे आस पास के किसानों ने राहत की सांस ली है। नहर की सफाई को लेकर प्रमुखता से खबर छपी थी। बताते चलें कि लगातार कई महीनों से लोगों की शिकायत थी कि कमासिन ड्रेन की साफ-सफाई न होने से नहर का गंदा पानी गुड़हाई सरोज बस्ती, कटरा मोहल्ला,गोरैयाडीह, सटवां, मुंगरडींह, नई बाजार समेत कई मोहल्ला व गांव जलमग्न हो जाता है। बरसात के दिनों में नगर पालिका क्षेत्र समेत कई गांवों की फसलें बर्बाद हो जाती है। उक्त नहर की सफाई 20साल पहले हुई थी। उक्त समस्या के कारण किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ता है। किसानों के इस गंभीर समस्या से कई बार विभागीय अधिकारियों व नेताओं को अवगत करवाया गया था। वहीं अब फिर बारिश का मौसम आने वाला है। जिससे फिर किसानों को अपनी फसल बर्बाद होने की चिंता सताने लगी थी। समाचार पत्र में खबर प्रकाशित होने के बाद नहर की सफाई के लिये विभाग के अधिकारियों ने किसानों की समस्याओं को देखते हुए जेसीबी मशीन लगाकर काम युद्धस्तर पर शुरू कर दिया है। नहर में जलकुम्भी समेत गन्दगी का अम्बार लगा हुआ था। जिससे आने-जाने वालों को भारी दुर्गंध का सामना करना पड़ता था और बीमारियों के फैलने का भी खतरा बना रहता था।