Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

E-Paper 19-08-2026

जौनपुर धारा का नवीनतम ई-पेपर यहां पढ़ें। जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, प्रमुख समाचारों और ताजा अपडेट के लिए Jaunpur Dhara E-Paper ऑनलाइन देखें।
Homeअपना जौनपुरक्रय केंद्र पर शुरू हुआ किसानों के धान खरीद का कार्य

क्रय केंद्र पर शुरू हुआ किसानों के धान खरीद का कार्य

  • उपजिलाधिकारी से सत्यापन के बाद किसान क्रय केंद्र पर ला सकते है धान : केंद्र प्रभारी बबिता सिंह

जौनपुर धारा, बरसठी। विकास खण्ड बरसठी के खाद्य विभाग की विपणन शाखा के अंतर्गत मियाचक बरसठी धान क्रय केंद्र संचालित है। जंहा धान की फसल एक नवम्बर से ही किसानों द्वारा तैयार फसलों की कटाई कर अपने धानों के सरकार द्वारा निर्धारित किये गए उचित मूल्य पाने के लिए सरकारी क्रय केंद्रों पर लाने की तैयारी शुरू हो गई है। जिसको लेकर केंद्र प्रभारी बबिता सिंह ने बताया कि केंद्र पर 120 किसानों ने धान बेचने हेतु संपर्क किया है। कल तक केंद्र पर कुल 35किसानों से 2647.20 कुंतल की खरीद की गई है। केंद्र पर केवल पंजीकृत उपजिलाधिकारी द्वारा सत्यापित किसानों से ही खरीद की जाएगी। अभी धान की कटाई व मड़ाई धीमी है, जिससे आवक कम है। दिसम्बर के प्रथम सप्ताह से धान खरीद और तेजी से होगी। वही उन्होंने यह भी बताया कि किसानों के पास 100 से 200 कुंतल तक भी धान या उससे अधिक भी है और नियमानुसार वेबसाइट पर अपने धान के क्रय के लिए अपने मोबाइल फोन या सहज जन सेवा केंद्र से अपना प्ूू:/ैैै.fम्े.ल्ज्.ुदन्.ग्ह ऑनलाइन करे उसके बाद उपजिलाधिकारी द्वारा सत्यापित कराए। वही धान कॉमन का समर्थन मूल्य 2183 रुपये और धान ग्रेड ए का समर्थन मूल्य 2203 रुपये निर्धारित किया गया है। जिसके खरीद के लिए निर्धारित तिथि 1 नवम्बर 2023 से 29 फरवरी 2024 तक रखा गया है।