जौनपुर धारा, जौनपुर। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा रविवार को सरकारी आवास पर कोरोना काल में दिवंगत पत्रकारों के आश्रितों को 10 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गई जिसमें जनपद के 2 गैर मान्यता प्राप्त पत्रकार स्व. बच्चू लाल विश्वकर्मा और मोहम्मद इकबाल के परिजन को मुख्यमंत्री के द्वारा चेक प्रदान किया गया। मुख्यमंत्री ने संबोधन में कहा कि दिवंगत पत्रकारों को उपलब्ध कराई जा रही धनराशि बहुत ही छोटी है किंतु शासन की ओर से एक सम्बल है कि संकट के समय वे अकेले नहीं है। शासन-प्रशासन दिवंगत पत्रकार बन्धुओं के परिवार के साथ है। इसी क्रम में सोमवार को जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा द्वारा दिवंगत पत्रकारों के परिजनों से मुलाकात करते हुए आश्वासन दिया है कि उन्हें किसी प्रकार की समस्या हो तो अवश्य अवगत कराएं। उन्होंने जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय को निर्देशित किया कि जिला प्रोबेशन अधिकारी से समन्वय स्थापित करते हुए अन्य योजनाओं का परिजनों से आवेदन कराएं और पात्र होने की दशा में उनको योजनाओं का लाभ शीघ्र दिलाया जाए। इस अवसर पर स्व. बच्चू लाल विश्वकर्मा और मोहम्मद इकबाल के परिवारजनों द्वारा उपलब्ध कराई गई सहायता राशि के लिए मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. लक्ष्मी सिंह, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय का हृदय से आभार व्यक्त किया।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
कोरोना काल में दिवंगत पत्रकारों के आश्रितों को मिली 10 लाख रुपए की आर्थिक सहायता

Previous article

