Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरकोतवाली के सौन्दर्यीकरण एवं जिर्णोद्धार का हुआ लोकार्पण

कोतवाली के सौन्दर्यीकरण एवं जिर्णोद्धार का हुआ लोकार्पण

  • पुलिस अधीक्षक द्वारा वैदिक रीति से पूजा पाठ कर हुआ लोकार्पण

जौनपुर धारा, जौनपुर। शाहगंज कोतवाली परिसर के सौन्दर्यीकरण एवं जिर्णोद्धार का लोकार्पण पुलिस अधीक्षक डॉ.अजय पाल ने शनिवार को किया। जन सहयोग से भव्य सौन्दर्यीकरण किया गया है। साढ़े ग्यारह बजे पहुंचे कप्तान को जवानों ने गार्ड आफ आनर दिया। तदुपरांत थाने के मन्दिर में वैदिक रीति से पूजा कर आयोजन शुरू कराया। वहीं मुख्य भवन के जिर्णोद्धार का फीता काट उद्घाटन किया। अन्दर प्रभारी निरीक्षक कक्ष, कार्यालय, सीसीटीएनएस रुम, बंदी गृह, माल खाना, शौचालय आदि के भव्य सौन्दर्यीकरण पर प्रभारी निरीक्षक आदेश त्यागी की तारीफ कर पीठ थपथपाई। वहीं कोतवाली में बने जन सूनवाई कक्ष का लोकार्पण कर जनता से संवाद किया। इस दौरान एसपी सिटी शैलेन्द्र सिंह, क्षेत्राधिकारी शुभम तोदी, प्रभारी निरीक्षक आदेश कुमार त्यागी, वरिष्ठ उपनिरीक्षक मनोज पांडेय, उपनिरीक्षक वरूणेन्द्र राय, विजय सिंह गौड़, रामनाथ यादव, प्रभुनाथ यादव बीबीगंज चौकी इंचार्ज विनोद कुमार अंचल, सरपतहा थानाध्यक्ष लक्ष्मण विक्रम सिंह, खुटहन थानाध्यक्ष योगेन्द्र सिंह, कांस्टेबल बृजेश मिश्रा, दिनेश सिंह, नीरज शर्मा अविनाश कुमार सलीम खान, हेड मुहर्रिर असगर ख़ान व पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि वीरेंद्र सिंह बंटी, पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि प्रदीप जायसवाल, पूर्व ब्रिगेडियर प्रेम जीत सिंह, डॉ.जावेद अहमद, प्रधान राशिद खान, बेचन सिंह, सुनील अग्रहरि टप्पू, सैयद उरुज, नदीम खान, मो.रेहान, मनोज अग्रहरि ड्रेसेज, सुरेन्द्र यादव, भुनेश्वर मोदनवाल, वेदप्रकाश जायसवाल, धीरज पाटिल आदि मौजूद रहे।

  • नवनिर्मित गांधी जी की प्रतिमा का पुलिस अधीक्षक ने किया अनावरण

जौनपुर धारा, शाहगंज। कोतवाली परिसर में नव निर्मित आगंतुक कक्ष व भवन का हुए जीर्णोद्धार का लोकार्पण करने पहुंचे पुलिस अधीक्षक अजय पाल शर्मा द्वारा नव निर्मित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया गया। इस अवसर पर नगर के तमाम गणमान्य नागरिक सहित क्षेत्राधिकारी शुभम तोदी, प्रभारी निरीक्षक आदेश कुमार त्यागी, उपनिरीक्षक सहित काफ़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहे।