Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरकोटेदार की मनमानी को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन

कोटेदार की मनमानी को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन

जौनपुर धारा, केराकत। स्थानीय क्षेत्र के करदहौ ग्राम के ग्रामीणों ने महिलाओं समेत उपजिलाधिकारी कार्यालय पर जमकर प्रदर्शन करते हुए आरोप लगाया कि उक्त ग्राम के कोटेदार सुशीला देवी पत्नी लालबिहारी सिंह के कोटे से ग्रामीणों का राशन बेच दिया जाता है व उनसे अंगूठा लगाने के बावजूद ग्रामीणों को राशन नहीं दिया जा रहा। जिसे लेकर ग्रामीण काफी नाराज हो गए व सामूहिक रूप से उपजिलाधिकारी कार्यालय पहुँच प्रदर्शन करते हुए अपना शिकायती पत्र सौंप कार्यवाही की मांग की। प्रदर्शन में खंझाती, संगीता, जोगिंदर, चिंता देवी सहित आदि दर्जनों लोग उपस्थित रहें।