Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeव्यापारटेकनॉलॉजीकैसे काम करता है मास्क एयर प्यूरीफायर?

कैसे काम करता है मास्क एयर प्यूरीफायर?

देश और दुनिया में बढ़ती वाहनों की संख्या अब डराने लगी है. नतीजा ये है, कि दुनिया के लगभग सारे बड़े शहर भयावय तरीके से प्रदूषण की चपेट में हैं और ये दायरा बढ़कर अब छोटे शहरों तक भी पहुंच रहा है. दूसरी तरफ टेक्नोलॉजी भी इससे निपटने के लिए हर संभव इस प्रयास में लगी है. बाजार में कुछ कंपनियों के एयर प्यूरीफायर मास्क उपलब्ध है. जो ऐसी स्थिति में थोड़ी राहत देने का काम करते हैं. आइये आपको इनकी कीमत और फीचर के बारे में बताते हैं. इस डिवाइस की शुरुआती कीमत 20,990 रुपये से होती है. लगभग इतने में ही एक एयर प्यूरीफायर भी आ जाता है. इस डिवाइस में मौजूद HEPA फ़िल्टर धूल-मिटटी के कणों को फ़िल्टर करने के साथ-साथ हवा में मौजूद हानिकारक कणों को भी फ़िल्टर कर देता है. इसकी डिजाइनिंग ऐसी है, कि इसे लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सकता है. LG का PuriCare मास्क दो कलर विकल्प (ऑशियन ब्लैक और क्रिमी व्हाइट) और इनबिल्ट बैटरी के साथ आता है. इसकी बैटरी 8 घंटे का बैकअप देती है. साथ ही इस वियरेबल एयर प्यूरिफायर में दो H13 HEPA फिल्टर और थ्री लेवल स्पीड के साथ ड्यूल फैन का प्रयोग किया गया है. इसके अलावा इसमें मौजूद रेस्पिरेट्री सेंसर आपके सांस लेने की स्पीड के अनुसार, फैन को एडजस्ट कर देता है. फ़िल्टर गंदा होने पर आपके फ़ोन पर नोटिफिकेशन भी आ जाता है. फ़ोन में बात करने के लिए इसमें माइक इनबिल्ट है. इसके अलावा मार्केट में एक और बियरेबल एयर प्यूरीफायर AIR Tammer मौजूद है. इसमें भी HEPA फ़िल्टर मौजूद है और इसकी कीमत 9,999 रुपये है. इसे ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट से भी ख़रीदा जा सकता है. 50 ग्राम वजन के वाली इस डिवाइस को यूएसबी पोर्ट से चार्ज किया जा सकता है. इसे ऑन-ऑफ करने के लिए बटन भी दिया गया है. इन दोनों डिवाइस का प्रयोग कर आप एयर पोलुशन से काफी हद तक राहत पा सकते हैं.