Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में गमगीन माहौल में मनाया गया यौमे आशूरा, कर्बलाओं में सुपुर्द-ए-खाक किए गए ताजिए

जौनपुर में यौमे आशूरा पूरे श्रद्धा और गमगीन माहौल में मनाया गया। विभिन्न इमामबाड़ों से निकले मातमी जुलूसों के साथ ताजियों को कर्बलाओं में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। शामे गरीबां की मजलिस में कर्बला के शहीदों को खिराज-ए-अकीदत पेश की गई।
Homeअपना जौनपुरकेबल जलने के कारण छह माह से ठप्प पड़ा भादी फीडर

केबल जलने के कारण छह माह से ठप्प पड़ा भादी फीडर

  • अधिभार के कारण नहीं चल रहा है अरंद फीडर, सैकड़ों गांव में बिजली सप्लाई बाधित

जौनपुर धारा, खेतासराय। शाहगंज विद्युत उपकेंद्र से संचालित भादी फीडर की विद्युत सप्लाई केबल जल जाने के कारण लगभग छह माह से बन्द पड़ा है और जिम्मेदारों ने इस मामले को लेकर रहस्यमयी चुप्पी साध रखी है जिससे अब आम जनमानस का सब्र जवाब दे रहा है और जनाक्रोश बढ़ रहा है। जनवरी माह में शाहगंज उपकेंद्र का भादी फीडर की बिजली सप्लाई केबल जल गया। उक्त फीडर से क्षेत्र के लगभग दो दर्जन गांव में विद्युत आपूर्ति होती है। भरौली, जमदानीपुर, सबरहद, खरौना, भादी, बैरीडीह, सिधाई आदि गांव में भादी फीडर से आपूर्ति होती है। फीडर की सप्लाई केबल जल जाने से विद्युत विभाग ने फीडर को ठीक करने के बजाए, सबरहद फीडर से भादी फीडर को जोड़ दिया जिसके कारण सबरहद फीडर क्षेत्र के लगभग चार दर्जन गांव में अधिभार होने के कारण लो वोल्टेज की समस्या बनी रहती है। सबरहद फीडर पर ओवर लोड होने के कारण निर्बाध तरीके के बिजली आपूर्ति उपभेक्ताओं को नहीं मिल पाती जो भी मिल रहा है वह भी लो वोल्टेज और बार-बार कटौती की समस्या बनी रहती है जिसमें अरंद, पाराकमाल, उसरहटा, अरनौला, हाजी रफीपुर आदि गांव इस समस्या की चपेट में हैं। शाहगंज विधानसभा के ये सभी गांव की विद्युत आपूर्ति भादी फीडर से होती थी। अधिभार अधिक होने के कारण बिजली ट्रिप कर जाती थी तो बीते वर्ष एक नया फीडर सबरहद बना कर अधिभार को दो हिस्सों में बांट दिया जिससे इन सभी गांव की लो वोल्टेज की समस्या से निजात मिले लेकिन छह माह से खराब भादी फीडर को पुन: सबरहद फीडर से जोड़ दिया गया तो वोल्टेज की समस्या फिर से जस की तस बनी हुई है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि जनता की समस्या को लेकर न तो कभी किसी जनप्रतिनिधि ने न तो आवाज उठाई और न ही विभाग से बातचीत करके समाधान करने का प्रयास किया न ही अधिकारियों ने उसे ठीक करना उचित समझा। क्षेत्र के उक्त दर्जनों गांव की बिजली आपूर्ति भगवान भरोसे चल रही है। इस सम्बन्ध में फीडर के जेई भानू पटेल ने बताया कि केबल जला हुआ है बदलने के लिए विभाग को चिट्ठी लिख कर केबल की मांग की गयी है मिलने पर शीघ्र ही फीडर को चालू किया जाएगा। उक्त फीडर के लोड को और फीडरों पर बांट दिया गया है जिससे ओवर लोड की समस्या न हो।