― Advertisement ―

spot_img

पूर्वांचल विश्वविद्यालय में समर ट्रेनिंग पर विशेष व्याख्यान

जौनपुर स्थित वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एचआरडी विभाग में प्रशिक्षण 2026 के अंतर्गत "समर ट्रेनिंग: डूज़ एंड डोन्ट्स" विषय पर विशेष व्याख्यान...
Homeअपना जौनपुरकेदारनाथ फार्मा से जुड़े अमर पांडेय के घर ईडी का छापा

केदारनाथ फार्मा से जुड़े अमर पांडेय के घर ईडी का छापा

जौनपुर। केदार फार्मा से जुड़े व्यक्ति के घर ईडी ने छापा मारा है। यह छापा कोडीन कफ सिरप को लेकर मारे जाने की सूचना प्राप्त हो रही है। केदारनाथ मेडिकल से बीते नवंबर को छापेमारी के दौरान 62 हजार 250 सिरप की बोतलें पाई गई थी। जबकि 20नवंबर को जांच के दौरान जिले के निगम मेडिकल एजेंसीज, ओलंदगंज के मालिक देवेश कुमार दुबे के यहां से 21 हजार तो एसएन मेडिकल एजेंसी मुफ्ती मोहल्ला की मालिक महरून निशा के यहां 18हजार बोतलें और केदार मेडिकल एजेंन्सी उदपुर, नौपेडवा के यहां से सबसे अधिक 62 हजार 250 बोटल की प्रतिबंधित सीरप के बिलिंग की बात सामने आई है।

रिपोर्ट के मुताबिक यह कार्रवाई लखनऊ, वाराणसी, जौनपुर और सहारनपुर के अलावा रांची और अहमदाबाद में भी चल रही है। ईडी ने यह मामला प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत दर्ज किया है। मामला उस समय बड़ा बना जब यूपी सरकार ने राज्य में कोडीन आधारित कफ सिरप के दुरुपयोग, अवैध निर्माण और तस्करी के कई मामलों पर संज्ञान लिया था। इस मामले में बीते कुछ दिनों पहले खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के औषधि निरीक्षक रजत कुमार पांडेय 15फर्मों का नाम सामने आने की बात कही थी। इन सभी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए तहरीर दी गई थी। इस खेल में शामिल शहर कोतवाली क्षेत्र के पूर्वाचल एसोसिएट के मालिक अंकित कुमार श्रीवास्तव का नाम भी सामने आया था, जिनके फर्म से 4 लाख हजार बोतल की बिलिंग की बात सामने आई थी। शुक्रवार को ईडी की टीम ने केदार फार्मा से सम्बंधित अमर पाण्डेय के घर पर छापेमारी की है। प्रदेश के कई जिलों में मौजूद नाम सामने आने के बाद ईडी का लगातार छापेमारी का दौर जारी है। ईडी की जिले में मौजूदगी से अन्य कोडीन सिरप कारोबारियों में हड़कंप मच गई है।

Share Now...