Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरकेंद्र में फिर बनायेंगे एनडीए की सरकार :डॉ. संजय निषाद

केंद्र में फिर बनायेंगे एनडीए की सरकार :डॉ. संजय निषाद

  • अधिवेशन में भाग लेने आये निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत

जौनपुर धारा, जौनपुर। निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद बुधवार को पार्टी द्वारा आयोजित एक दिवसीय अधिवेशन में भाग लेने पहुंचे जहां पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर श्री निषाद ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कानपुर में बुलडोजर चलने के दौरान हुई मौत की घटना के मामले में कहाकि घटना किसी के साथ हो घटना पर राजनीति नहीं होनी चाहिए बल्कि उसके साथ संवेदना होनी चाहिए। विपक्ष को पूरा हक है विरोध करने का लेकिन उसे कब कहां कैसे बोलना चाहिए इसकी भी जानकारी होनी चाहिए। साथ ही संजय निषाद ने इन दिनों विवादों में घिरे  सपा के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्या द्वारा रामचरित मानस पर दिए विवाद पर भी तंज कसा तो वही ओम प्रकाश राजभर के पार्टी के वापसी पर उन्होंने कहा कि जो हमारी विचारधारा से मेल खाता है वही हमारे साथ होता है। ओमप्रकाश राजभर अलग-अलग जगह चाय पीते हैं पार्टी करते हैं और रात को किसी और के घर से निकलते हैं तो ऐसी स्थिति में स्थापित हो जाएंगे तो देखा जाएगा यह पार्टी है। कौन आएगा कौन जाएगा यह निर्णय राष्ट्रीय नेतृत्व करता है। निषाद राज पार्टी के बारे में कहा कि हम अपने ही वोट देकर अपने आने वाली पीढ़ी को कहां पहुंचाया है और दूसरे का विकास करा दिया है और अपना विनाश करा दिया है अब अपना वोट इकट्ठा करो। किसी भी राजनीति हिस्सेदारी उसके झंडे से मिलती है जब झंडा नारा उसका होगा पार्टी उसकी होगी तो जो उसके सदस्य होंगे उसके पदाधिकारी होंगे तभी कुछ आगे हो सकता है।

Share Now...