- तैंतीस लाख रुपये से निर्मित होगा डालिड बेस्ट मैनेजमेंट सेंटर
जौनपुर धारा, शाहगंज। नगर पालिका परिषद के आय का साधन बनने जा रहा है घरों से निकलने वाला कूड़ा। केन्द्र बनाने हेतु भूमि की तलाश जारी है। इस काम में तहसील एवं नगर पालिका प्रशासन जोर शोर से जुटा है।
सालिड वेस्ट मैनेजमेंट अन्तर्गत घर-घर कूड़ा इकठ्ठा किया जायेगा। सूखा कूड़ा को सेन्टर पर लाया जायेगा। इसके उपरांत निश्चित स्थान पर कूड़ा डम्प कर पृथकीकरण (फेव्रिकेशन) होगा। कूड़े को छांट उसमें से रैपर, लोहा, कागज, प्लास्टिक, शीशा, बोतल, प्लास्टिक बोतल आदि अलग कर रिसाइकलिंग हेतु भेजा जायेगा। रिसाइकलिंग के उपरांत उक्त पदार्थ की ब्रिकी होगी। शासन द्वारा मैटेरियल रिकवरी फैसल्टी (एमआरएफ) हेतु नगरपालिका को तैंतीस लाख रुपये की धनराशि आवंटित हो चुका है। इस बावत नपा अधिशासी अधिकारी प्रदीप गिरि का कहना है कि शासन स्तर से नगर पालिका परिक्षेत्र में मैटेरियल रिकवरी फैसिल्टी (एमआरएफ) निर्माण हेतु तैंतीस लाख रुपये की धनराशि आवंटित हो चुकी है। निर्माण हेतु भूमि की तलाश जारी है। जैसे ही तहसील प्रशासन भूमि आवंटित करता है। कार्य प्रारंभ हो जायेगा। चूंकि यह पालिका के आमदनी का साधन भी है लिहाजा इसके निर्माण में तत्परता की जा रही है।