Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

आईजीआरएस शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें : जिलाधिकारी

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित आईजीआरएस समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन ने लंबित शिकायतों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
Homeअपना जौनपुरकुरआन और अली एक दूसरे के पूरक : मौलाना मनाजिर

कुरआन और अली एक दूसरे के पूरक : मौलाना मनाजिर

  • पंजतनी कमेटी का कदम रसूल छोटी लाइन इमामबाड़े में इफ्तार का आयोजन

जौनपुर धारा, जौनपुर। कदम रसूल छोटी इमामबाड़े में रविवार को शिया पंजतनी कमेटी के तत्वाधान में मजलिसे अजा व रोजा इफ्तार संपंन हुआ। इस मौके पर सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे। मजलिस को खिताब करते हुए मौलाना मनाजिर हसनैन खां करबलाई ने कहा कि कुरआन और अली दोनों एक दूसरे के ऐसे साथ हैं जैसे एक चने की दो दाल। अगर आप सलामत इस्लाम चाहते हैं तो कुरआन और अली को एक बराबर मानें। इसलिए कि बगैर कुरआन के न अली समझ में आयेगा और न ही बगैर अली के कुरआन। लेहाजा हर मुसलमान के लिए जरूरी है कि वो कुरआन पढ़े और हजरत अली अ.स. सीरत पर अमल करें क्योंकि रसूले खुदा स.अ. हजरत मुहम्मद साहब का ये फरमान है कि अली कुरआन के साथ है और कुरआन अली के साथ। सोजखानी महताब व उनके हमनवा ने किया। नौहेखानी शमशीरे हैदरी के नौहेखां शहजादे ने दर्द भरे नौहे पढ़कर माहौल को गमगीन कर दिया। मगरिब की नमाज के बाद सभी ने एक साथ बैठकर रोजा इफ्तार किया। इस मौके पर अध्यक्ष शाहिद मेंहदी, नेहाल हैदर, कैफी रिजवी, एजाज हुसैन, नियाज हसन, अजादार हुसैन, हसनैन कमर दीपू सहित अन्य लोग मौजूद रहे।