Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरकुत्तों के हमले से राष्ट्रीय पक्षी मोर घायल

कुत्तों के हमले से राष्ट्रीय पक्षी मोर घायल

  • सूचना के बाद भी रात भर नहीं पहुंचे वनकर्मी

जौनपुर धारा, मछलीशहर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के कोठारी गांव में बुधवार को देर शाम एक राष्ट्रीय पक्षी मोर कुत्तों के हमले से घायल हो गया। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर घायल मोर को पानी पिलाने के बाद चिकित्सक को बुलाकर प्राथमिक उपचार कराया और वन विभाग को सूचना दिए। बता दें कि उक्त गांव में राष्ट्रीय पक्षी मोर पेड़ पर बैठा था और अचानक नीचे गिर पड़ा। जिसके बाद आवारा कुत्तों ने  मोर को घायल कर दिया। जिसे देख ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राष्ट्रीय पक्षी मोर को उठाया। पानी पिलाने के बाद चिकित्सक और वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही चिकित्सक मौके पर पहुंचे और उसका प्राथमिक उपचार किया। इसके बाद जब ग्रामीणों ने वन विभाग को दूरभाष से सूचना दिया तो वन विभाग के कर्मचारी शाम को गांव में आना उचित नहीं समझा। इतना ही नहीं वन विभाग के गैर जिम्मेदारना रवैया दिखाते हुए ग्रामीणों से कहा कि आप लोग मोर का देखभाल करते रहें सुबह आऊंगा जिसे सुनकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया। वहीं लोग वन विभाग के कर्मियों की लापरवाही की चर्चा करते रहे। वन विभाग कर्मी सुबह आने के बाद घायल मोर को अपने साथ लेकर चले गए। इस दौरान लालचंद यादव, रमाशंकर यादव, राजन यादव, राजबहादुर यादव और उमेश बीडीसी समेत तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।